विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंची धाम तो सब जाते हैं, पर मालूम है कहां हुआ था नीम करोली बाबा का जन्म? UP सरकार करा रही 3 दिन का स्पेशल टूर

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:14 PM (IST)

क्या आप भी Neem Karoli Baba के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा करने का मन बना रहे हैं? ...और पढ़ें

एक ही टूर में घूमें नीम करोली बाबा से जुड़े प्रमुख स्थल (Image Source: AI-Generated)

एक ही टूर में घूमें नीम करोली बाबा से जुड़े प्रमुख स्थल (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी Neem Karoli Baba के जीवन को करीब से जानने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने 'विजिट माई स्टेट' अभियान के तहत एक बेहद खास टूर पैकेज पेश किया है। इस 3 दिन की ट्रिप में आपको नीम करोली बाबा की जन्मभूमि से लेकर उनके समाधि स्थल तक की पूरी यात्रा कराई जाएगी।

सिर्फ 21,000 रुपये में पूरी ट्रिप

इस टूर पैकेज की सबसे खास बात इसकी कीमत है। सेडान गाड़ी से यात्रा करने वाले 2 लोगों के लिए इसका प्रति व्यक्ति खर्च 21,000 रुपये तय किया गया है।

कैसा रहेगा 3 दिनों का सफर?

यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट पर इस यात्रा का पूरा शेड्यूल दिया गया है, जो कुछ इस तरह है:

  • पहला दिन: यह यात्रा नवाबों के शहर लखनऊ से शुरू होगी। सबसे पहले यात्रियों को फर्रुखाबाद ले जाया जाएगा, जहां वे नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन करेंगे। इसके बाद संकिसा का रुख किया जाएगा, जहां आपको प्राचीन बौद्ध मठ, बौद्ध स्तूप और अशोक स्तंभ देखने का मौका मिलेगा।
  • दूसरा दिन: अगले दिन पर्यटकों को फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव ले जाया जाएगा। यही वह पावन गांव है, जहां नीम करोली बाबा का जन्म हुआ था। बाबा की जन्मस्थली देखने के बाद यह यात्रा मथुरा और वृंदावन की ओर बढ़ जाएगी।
  • तीसरा दिन: ट्रिप के आखिरी दिन वृंदावन में बाबा के आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें बाबा का समाधि स्थल, प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर शामिल हैं। इन खूबसूरत जगहों को देखने के बाद सभी लोग लखनऊ वापस लौट आएंगे।

पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

आपको इस यात्रा के दौरान किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 21,000 रुपये की फीस में आपको शेयरिंग के आधार पर एसी रूम मिलेगा। इसके अलावा सुबह का नाश्ता, लंच, डिनर और हाई-टी भी इसी में शामिल है। जगहों के बारे में बताने के लिए एक टूर गाइड भी आपके साथ रहेगा और किसी भी स्मारक या मंदिर का एंट्री टिकट भी अलग से नहीं लेना होगा।

ऐसे करें बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग या इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट (upstdc.co.in) पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा के कैंची धाम की कहानी है बेहद अनोखी, बिना नक्शे-इंजीनियर के ऐसे बना था मंदिर

यह भी पढ़ें- 'कैंची धाम' ही नहीं, देश में इन 5 जगहों पर भी मौजूद हैं 'नीम करौली बाबा' के दिव्य आश्रम; एक बार जरूर करें दर्शन