विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

December Destinations: सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन जगहों को ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sun, 26 Nov 2023 04:49 PM (IST)

December Destinations भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन ...और पढ़ें

December Destinations: दिसम्बर में इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
December Destinations: दिसम्बर में इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

HighLights

  1. सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें।
  2. आप इस मौसम में कर्नाटक घूमने जा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। December Destinations: सर्दियों में जहां कुछ लोग घर में बैठकर गर्म चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस मौसम में प्रकृति की खूबसूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं। अगर आप इस मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इस मौसम में घूमने के शौकीन लोग हिमाचल प्रदेश से लेकर कन्याकुमारी तक बहुत सी खूबसूरत जगहों का दीदार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में घूमने के बेस्ट जगहों के बारे में।

सर्दियों में भारत में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

कुर्ग (कर्नाटक)

भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कर्नाटक में स्थित कुर्ग सर्दियों में घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। कर्नाटक के पश्चिमी घाट में स्थित यह जगह शांतिप्रिय लोगों की पहली पसंद है। धुंध भरे वातावरण में झर-झर झरते राजसी झरने और कॉफी के बागान किसी वंडरलैंड से कम नहीं है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ देखना चाहते हैं, तो इस जगह का सैर जरूर करें।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

पवित्रता की नगरी काशी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां स्थित घाटों से खूबसूरत सुबह और शाम को देखना, गंगा नदी पर बाहर से आए साइबेरियन पक्षियों की उड़ान, संध्या आरती, मंदिर, भक्ति के डूबे लोग, ठंडी हवा उसमें घुलते मंदिरों से आती घंटियों की ध्वनि के साथ मधुर श्लोक मनमोहक होते हैं, जो तन और मन दोनों को तृप्ति देते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के बेहद खूबसूरत ट्रेन रूट्स, जो बना देंगे आपके ट्रिप को यादगार

कच्छ का रण (गुजरात)

रात के समय ठंड में रेत पर सैर करने का लुत्फ उठाना है, तो कच्छ का रुख जरूर करें। दो महीने तक चलने वाला सांस्कृतिक उत्सव जिसे कच्छ महोत्सव भी कहा जाता है। इसमें मिलने वाले पारंपरिक भोजन, रेगिस्तानी सफारी, हस्तशिल्पकारी के नमूने , फिल्मी सितारों को देखना आदि सभी बहुत ही मनमोहक होता है। ये महोत्सव विश्व प्रसिद्ध है।

तवांग (अरूणाचल प्रदेश)

उत्तर पूर्वी भारत में स्थित तवांग तक पहुंचना जरा मुश्किल है, लेकिन एक बार यहां पहुंचने पर बर्फ से ढके खुबसूरत हिमालय, वहां के प्राचीन मठों और शानदार घाटियों को देखकर अपका वहां तक पहुंचने का प्रयास सफल होगा।

पुडुचेरी

समुद्र तटीय पुडुचेरी शहर फ्रांसीसी शहर जैसा दिखता है। यहां के ऑस्टेरी झील पर देशी और प्रवासी पक्षियों को देखना बहुत ही सुकून भरा होता है। यहां फ्रांसीसी खाने से लेकर वॉटर स्पॉर्ट्स में हाथ आजमाने के लिए यहां जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें: साउथ इंडिया से करें नए साल में घूमने की शुरुआत, बजट में कर सकेंगे कई जगहों की सैर

Pic Credit: Freepik