Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shillong Tour Places: शिलांग जाने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को देखें बिना ट्रिप रह जाएगा अधूरा

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 12:36 PM (IST)

    Shillong Tour Places शिलांग की खूबसूरती ही है जिसके चलते उसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है और टूरिस्ट यहां आने के लिए आकर्षित होते हैं। लेकिन अगर आप यहां के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट्स से अनजान हैं तो ये गाइड आपके लिए ही है।

    Hero Image
    शिलांग जाने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर जाने का जरूर बनाएं प्लान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Shillong Tour Places: शिलांग भारत के उत्तरपूर्वीय क्षेत्र के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है, जिसे हम मेघालय की राजधानी के रूप में भी जानते हैं। यह एक ऐसा लुभावना हिल स्टेशन है, जहां अगर एक बार कोई चला जाए, तो दोबारा वापस आने का मन ही न करे। खासी और गारो पहाड़ियों के बीच बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन की विशेषता है यहां के झिलमिलाते झरने, हरियाली, नीली झीलें और विविध संस्कृतियां। यह शिलांग की खूबसूरती ही है, जिसके चलते उसे 'पूर्व का स्कॉटलैंड' कहा जाता है और टूरिस्ट यहां आने के लिए आकर्षित होते हैं। अगर आप भी काफी समय से शिलांग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पर कुछ ऐसे बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताया गया है, जिसे आपको अपनी ट्रिप के दौरान मिस नहीं करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिलांग में घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस-

    1. लेडी हैदरी पार्क

    इस पार्क का नाम प्रांत की प्रथम महिला लेडी हैदरी के नाम पर रखा गया है। यह जगह काफी खूबसूरत और शांत है। इसके अलावा बागीचे में सुंदर फूलों का बिस्तर लगा हुआ है। यहां तक ​​कि परिसर के अंदर एक मिनी चिड़ियाघर भी है। तो अगर ट्रिप पर आपके साथ कोई बच्चा भी है, तो यह पार्क उनके लिए भी काफी उत्साहवर्धक होगा।

    2. फान नोंगलैट पार्क

    फान नोंगलैट पार्क शहर के केंद्र में स्थित है और हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। पार्क में स्थित चिड़ियाघर में हिमालयी काले भालू, साही, सियार और तेंदुए रहते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं, तो निश्चित तौर पर यहां लगे पेड़-पौधों और जीवों का आनंद उठाएंगे। पार्क के अंदर एक झील भी है जहां आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

    3. उमियम झील

    शिलांग में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत झीलों में से एक, उमियम झील शंकुधारी जंगलों और खासी पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस झील को उमियम नदी पर बांध बनाकर बनाया गया है। झील से सटे लुम नेहरू पार्क दिन के पिकनिक के लिए काफी पॉपुलर डेस्टिनेशन है और नेचर लवर्स को तो बहुत ही पसंद आएगा। उमियम झील के किनारे कुछ एडवेंचर गेम्स का भी मजा लिया जा सकता है, इनमें कयाकिंग, बोटिंग, स्कूटींग जैसी एक्टिविटीज शामिल हो सकते हैं।

    4. एलिफेंट फॉल

    शिलांग का एक और मंत्रमुग्ध कर देने वाला फॉल है एलिफेंट फॉल। इसके चट्टान तीन लेयर्स में मौजूद हैं, जिसके कारण इस फॉल को ब्रिटिश शासन के दौरान एलिफेंट फॉल का नाम दिया गया था। हालांकि, भूकंप से चट्टानें नष्ट हो गईं। लेकिन इस झरने को आज भी एलीफेंट फॉल्स कहा जाता है। इसके आसपास मौजूद हरी-भरी वनस्पतियां आंखों को सुकून देने वाली होती हैं।

    5. शिलांग पीक

    शिलांग पीक पूरे शहर का 360 डिग्री व्यू पेश करता है और लगभग 6500 फीट पर स्थित है। आप एक ही जगह पर खड़े रहकर दूर-दूर की पर्वत श्रृंखलाओं, झरनों, झीलों और पूरे शहर की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

    6. वार्ड की झील

    शहर के केंद्र में स्थित, वार्ड की झील पत्थरों से घिरी हुई है और दिन के पिकनिक और शाम की वॉक के लिए एकदम सही है। यहां के झील कमल के फूलों से भरे हुए हैं, जिससे झील की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। यहां बोटिंग करने से लेकर, फव्वारे को देख सकते हैं और पास के कैफेटेरिया में लोकल फूड का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

    7. लैटलम घाटी

    लैटलम घाटी (Laitlum Canyons) एक ऐसी जगह है, जो ट्रेकर्स और हाइकर्स को खूब पसंद आएगी। प्रकृति और रोमांच से लगाव रखने वाले लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग की तरह होगी। यहां पहाड़ी की चोटी पर चढ़ने से लेकर, पहाड़ी सड़कों, घाटियों और आसपास की सुंदरता के शानदार नज़ारों का आनंद लेने के साथ ही आप खुद को दुनिया की भीड़ से अलग पाएंगे।