Move to Jagran APP

नवंबर में घूमने के लिए दुनिया की 10 बेहतरीन जगहें

नवंबर के महीने में हल्‍की ठंड शुरु हो जाती है विदेश घूमने का ये सबसे अच्‍छा महीना है। हम आपको नवंबर में घूमने के लिए दस बेहतरीन जगहें बताने जा रहे हैं जहां पहुंचकर आप सारी थकान भूल जाएंगे।

By Prabhapunj MishraEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 12:34 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 12:34 PM (IST)
नवंबर में घूमने के लिए दुनिया की 10 बेहतरीन जगहें
नवंबर में घूमने के लिए दुनिया की 10 बेहतरीन जगहें

सेवेली

loksabha election banner

स्‍पेन का सेवेली नवंबर में घूमने की सबसे अच्‍छी जगहों में से एक है। सेवेली एंडालूसिया की राजधानी है। यहां पर आपको बहुत ठंड महसूस नहीं होगी। यह शहर आपको हमेश सनी और फ्रेश मिलेगा। यहां की सड़कों पर मेड्रिड और बार्सिलोना की तरह हमेशा भीड़ लगी रहती है। यहां आपको ऐतिहासिक जगहें घूमने को मिलेंगी। यहां का मॉरशि रॉयल पैलेस बहुत खूबसूरत है। यहां गेम ऑफ थ्रोन्‍स की शूटिंग लोकेशन भी हैं। 

 

काठमांडू

अगर आपने नवंबर की छुट्टियों को थोड़ा अलग तरह से इंज्‍वाय करने की प्‍लानिंग कर ली है तो नेपाल की राजधानी काठमांडू आपके लिए बेहतरीन लोकेशन हो सकती है। चारो ओर ह‍िमालय से घिरे नेपाल में आपको घूमने के लिए बहुत कुछ मिलेगा। एडवेंचर की चाह रखने वालों के लिए तो ये जगह जन्‍नत है। नवंबर के दौरान यहां का मौसम ट्रैकिंग करने के लिहाज से अच्‍छा होता है। इस समय यहां ठंड के साथ आसमान नीला हो जाता है। इतिहास की चाह रखने वालों के लिए भी ये जगह जन्‍नत है। 

 

सिसली

सिसली इटली का सबसे खूबसूरत शहर है जो समुद्र किनारे बसा हुआ है। सिसली के पहाड़ों से दूर तक फैले नीले समुद्र को देखना पल भर में आपकी सालभर की थकान को छू मंतर कर देगा। नवंबर के महीने में मौसम बारिश के साथ ठंडा हो जाता है पर ये आपके घूमने-फिरने की चाह को कम नहीं कर सकता है। सिसली की बहुत सी जगहें यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट में शामिल हैं। यहां से आप रोम और एथेंस का भी सफर कर सकते हैं जो आपके पूरे सफर को चारचांद लगा देगा। 

 

मार्केश

वेर्स्‍टन मोरक्‍को का मार्केश 

नवंबर के महीने में घूमने-फिरने के लिहाज से सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। मोरक्‍को का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। मार्केश अपने खूबसूरत बीचों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ये जादूई शहर शानदार ढंग से छुट्टियां इंज्‍वाय करने के लिए जाना जाता है। मोरक्‍को की गलियों में जब आप घूमने निकलेंगे तो आपको बहुत कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो आपने कभी नहीं देखा होगा। मोरक्‍को अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है।

 

टोरोंटो

कनाडा को टोरोंटो फिल्‍म फेस्टिवल के लिए फेमस है। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड टोरोंटो आने के लिए हर कोई तैयार हो जाता है। टोरोंटो कनाडा का एडवेंचर सिटी है। टोरोंटो घूमने के लिए नवंबर सबसे बढि़या मौसम होता है। यहां की सड़के सैलानियों से भरी होती हैं। अक्‍टूबर और क्रिसमस के दौरान यहां भीड़ हो जाती है पर नवंबर के महीने में यहां आपको जन्‍नत सा एहसास होगा। समुद्र से उगते हुए सूरज को देखना और रेत पर पैदल चलना कुछ ही देर में आपकी सारी थकान मिटाने की दम रखता है।

 

लॉस एंजिलिस

खूबसूरत बीच और सड़को पर सैलानियों की भीड़ कुछ ऐसा ही नजारा होता है अमेरिकन सिटी लॉस एंजिलिस का। नवंबर का महीना यहां आकर मस्‍ती करने के लिए सबसे अच्‍छा होता है। लॉस एंजिलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां का मौसम थोड़ा गर्म और आराम देने वाला होता है। यहां का केयर फ्री एटी‍ट्यूड इसे बेस्‍ट हॉलीडे स्‍पॉट बनाता है। यहां से गोल्‍डन कोस्‍टलाइन की दूरी सिर्फ 70 मील है। बीच लवर्स के लिए ये जगह जन्‍नत है। यहां की अनोखी सभ्‍यता और मेजबानी का तरीका आपको आकर्षित कर ही लेगा।

 

बेलीज

नवंबर के महीने में अगर आप धुआंधार तरीके से अपना हॉलीडे सेलीब्रेट करने की सोच रहे हैं तो जनाब आपको सिर्फ बेलीज का टिकट कटवाना है। बेलीज की उड़ान भरने के साथ ही आपके रोमांचकारी सफर की शुरुआत होगी। सेंट्रल अमेरिका का ये छोटा सा देश जो मेक्सिको और ग्‍वालामाला के बीच में स्थित है यहां आने के बाद आपकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हॉलीडे शुरु होगा। यहां का सामान्‍य तापमान 26 डिग्री होता है। ऐसे में ना बहुत ठंड होती है ना ही बहुत गर्मी होती है। बेलीज के समुद्र में डुबकी लगाने के बाद आपको बहुत फ्रेश महसूस होगा। 

 

ब्यूनस आयर्स

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना की राजधानी है। नवंबर के महीने में ब्‍यूनस में छुट्टियां बिताने आपके लिए काफी अच्‍छा साबित हो सकता है। ये अर्जेंटीना का सबसे खूबसूरत शहर है। यहां का मौसम साफ और सुहाना रहता है। रात के समय ब्‍यूनस का नजारा देखने लायक होता है। ब्‍यूनस एक इलेक्ट्रिक सिटी है। यहां जिंदगी की रफ्तार कभी थमती नहीं है। एक बार यहां आने के बाद नवंबर के महीने में आप हर बार यहीं आना चाहेंगे। ब्‍यूनस आयर्स की अपनी एक अलग पहचान है। 

 

साउथ आईसलैंड

काम कर-कर के बोर हो चुके हैं और आपने छुट्टियों की प्‍लानिंग शुरु कर दी है तो न्‍यूजीलैंड का साउथ आईसलैंड आपका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। न्‍यूजीलैंड का नाम दुनिया के सबसे साफ और स्‍वच्‍छ देशों में लिया जाता है। नवंबर के महीने में न्‍यूजीलैंड का साउथ आइसलैंड आपके लिए बेस्‍ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां की व्‍हाइट वॉटर राफ्टिंग बहुत फेमस है। यहां प्रकृति की खूबसूरती के साथ आपको बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे। जो आपकी साल भर की थकान को पलभर में मिटा देंगे। 

 एंटीगुआ

घूमने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो नवंबर के महीने में आप एंटीगुआ भी आ सकते हैं। यहां पाम के पेड़ों बीच पर धूप सेकना आपको कभी ना भूलने वाला एहसास देगा। एंटीगुआ दुनिया के सबसे अच्‍छे देशों में से एक है। नवंबर के महीने में यहां का मौसम साफ और बेहद सुहाना होता है। यहां का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहता है। ना बहुत गर्मी होती है और ना ही बहुत ठंड होती है। ऐसे मौसम में घूमने में सबसे ज्‍यादा मजा आता है। यहां 365 से भी ज्‍यादा बीच है। यहां आप हर रोज अलग-अलग बीच पर आ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.