Move to Jagran APP

दिल्ली और आसपास रहने वाले लोग इन जगहों पर घूम सकते हैं एक दिन में, वीकेंड के लिए परफेक्ट ऑप्शन

एक दिन की ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो दिल्ली या आसपास के शहरों में रहने वालों के लिए बेस्ट हैं ये जगह

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 04:52 PM (IST)
दिल्ली और आसपास रहने वाले लोग इन जगहों पर घूम सकते हैं एक दिन में, वीकेंड के लिए परफेक्ट ऑप्शन
दिल्ली और आसपास रहने वाले लोग इन जगहों पर घूम सकते हैं एक दिन में, वीकेंड के लिए परफेक्ट ऑप्शन

आपका घूमने का मन है लेकिन आप लिमिटेड बजट और छुट्टियों की कमी के चलते कहीं दूर नहीं जा सकते। ऐसे में आपके पास बहुत कम ऑप्शन बच जाते हैं। चलिए, हम आपको बताते हैं कि अगर आप दिल्ली या आसपास के शहरों में रहते हैं, तो आप कहां घूम सकते हैं। 

loksabha election banner

तिल्यार लेक

ये झील रोहतक में है जो दिल्ली के पीरागढ़ी से 55 किलोमीटर की दूरी पर है। इस लेक में आप वोटिंग का भी मजा उठा सकते है। इस झील के आसपास का वातावरण काफी शांत है। यहां खाने का भी अच्छा बंदोबस्त है तो फैमिली ब्रेक के लिए यह जगह अच्छी है। 

नजदीकी मेट्रो स्टेशन : पीरागढ़ी. आप इसके बाद कैब या बस के माध्यम से इस झील के पास पहुंच सकते हैं।  

सूरजकुंड झील 

दुनियाभर में मेले के लिए मशहूर सूरजकुंड में एक झील भी है, जो बेहद खूबसूरत और शांत है। ये झील दिल्ली से महज 20 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य में है। इस झील को 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने बनवाया था। वीकेंड एंजॉय करने के लिए यह भी एक बेहतरीन जगह हो सकती है। 

नजदीकी मेट्रो स्टेशन : फरीदाबाद। आप इसके बाद कैब या बस के माध्यम से इस झील के पास पहुंच सकते हैं। 

सिलिसढ़ लेक 

राजस्थान के अलवर में स्थित ये झील दिल्ली से 165 किलोमीटर दूरी पर है। इस झील में आप वोटिंग के साथ-साथ ही स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वॉटर जॉर्बिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

नजदीकी मेट्रो स्टेशन : बदरपुर। आप इसके बाद कैब या बस के माध्यम से इस झील के पास पहुंच सकते हैं। 

दमदमा लेक

हरियाणा के गुड़गांव में स्थित ये झील फैमिली के साथ घूमने जाने के लिए बेस्ट जगह है।  यह दिल्ली से महज 60 किलोमीटर दूर स्थित एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है।  यहां आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। 

नजदीकी मेट्रो स्टेशन : हुडा सिटी सेंटर।  आप इसके बाद कैब या बस के माध्यम से इस झील के पास पहुंच सकते हैं। 

ओखला बर्ड सेंचुरी 

 

दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी में आपको 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगीं। साथ ही कुछ ऐसे पक्षी देखने को मिल जाएंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। 

नजदीकी मेट्रो स्टेशन : ओखला बर्ड सेंचुरी। आप इसके बाद कैब या बस के माध्यम से इस झील के पास पहुंच सकते हैं।  

नैनी झील

ये झील दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में है और यहां आप कम पैसों में शिकारे का मजा भी ले सकते हैं। ये झील सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलती है। 

नजदीकी मेट्रो स्टेशन : मॉडल टाउन। आप इसके बाद कैब या बस के माध्यम से इस झील के पास पहुंच सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.