Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में भारतीय 5 हजार रुपयों की कीमत 10 लाख, आराम से घूम सकते हैं इन डेस्टिनेशन्स पर

डोनेशिया की करेंसी इंडोनेशियन रुपैया है। यहां भारतीय 1 रुपए की कीमत 205. 94 इंडोनेशियन रुपैया है।

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 04:48 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 04:48 PM (IST)
इंडोनेशिया में भारतीय 5 हजार रुपयों की कीमत 10 लाख, आराम से घूम सकते हैं इन डेस्टिनेशन्स पर
इंडोनेशिया में भारतीय 5 हजार रुपयों की कीमत 10 लाख, आराम से घूम सकते हैं इन डेस्टिनेशन्स पर

इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। जंगलों से लेकर समुद्र तट तक और ज्वालामुखी से लेकर प्राचीन मंदिरों तक सब शामिल है।  बाली अपने मंदिरों और समुद्र तटों, दोनों ही के लिए भारतीय टूरिस्ट में भी खासा पॉपुलर है।

loksabha election banner

भारतीय करेंसी की वैल्यू ज्यादा है यहां

इंडोनेशिया की करेंसी इंडोनेशियन रुपैया है। यहां भारतीय 1 रुपए की कीमत 205. 94 इंडोनेशियन रुपैया है। इस हिसाब से अगर आपके पास 5 हजार है, तो इसकी कीमत यहां 10 लाख रुपयों के बराबर हुई। आप कम बजट में भी यहां घूमने-फिरने का मजा ले सकते हैं। वहीं अगर आप इंडोनेशिया से शॉपिंग करना चाहते हैं, तो बहुत ही कम कीमत पर आप सामान खरीद सकते हैं। 

 

इन डेस्टिनेशन्स पर घूमना न भूलें 

इंडोनेशिया में घूमने-फिरने की ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप अपनी पसंद को ध्यान में रखकर जा सकते हैं। 

बाली 

इंडोनेशिया का नाम लेते ही सबसे पहले बाली का नाम याद आता है। आपको अगर आर्ट और कल्चर से लगाव है, तो आप बाली जरूर घूमें। यहां पर आपको सानूर बीच और तुलांबेन बहुत खास लगेगा। यहां मंदिर, पेटिंग के अलावा आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। 

जकार्ता 

जायकों और कल्चर का मेल देखना हो, तो जर्काता आपके लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। आप जर्काता जाकर नए-नए जायकों का मजा ले सकते हैं। 

कुता 

 

आपको अगर नाइटलाइफ पर जाने का शौक है, तो आप कुता में जा सकते हैं। यहां नाइटलाइफ के साथ आपको कई बीच भी मिल जाएंगे, जहां पर आप मस्ती कर सकते हैं। 

डेनपासर 

आपको अगर मंदिरों और म्यूजियम देखने का शौक है, तो आप डेनपासर घूमने जा सकते हैं। आपको यहां पर कई प्राचीन मंदिर और म्यूजियम देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप अपना क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.