Move to Jagran APP

खूबसूरती में किसी से कम नहीं है नॉर्थ ईस्ट इंडिया, सिक्किम की इन वादियों में जरूर घूमें

सिक्किम की राजधानी गंगटोक काफी खूबसूरत शहर है। पहाड़ियों की ढाल पर दोनों ओर आकर्षक भवन दिखाई देते हैं।

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 02:09 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 02:10 PM (IST)
खूबसूरती में किसी से कम नहीं है नॉर्थ ईस्ट इंडिया, सिक्किम की इन वादियों में जरूर घूमें
खूबसूरती में किसी से कम नहीं है नॉर्थ ईस्ट इंडिया, सिक्किम की इन वादियों में जरूर घूमें

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, घूमने के लिए नॉर्थ इंडिया की लोकेशन्स पर जाते हैं. इसकी एक वजह ये है कि यहां का रूट और बजट. जहां वीकेंड में भी जा सकते हैं. जैसे दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ जैसी जगहों के पर्यटक हिल स्टेशन पर जाने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल की जगहों को चुनते हैं लेकिन अगर आप इन जगहों पर घूमकर आ चुके हैं और कोई दूसरी दिलचस्प डेस्टिनेशन्स का अनुभव करना चाहते हैं, तो आप नॉर्थ इंडिया के खूबसूरत राज्यों में घूम सकते हैं. आज हम आपको सैर कराएंगे सिक्किम की हसीन वादियों में. आइए, जानते हैं यहां क्या है खास.

loksabha election banner

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक काफी खूबसूरत शहर है। पहाड़ियों की ढाल पर दोनों ओर आकर्षक भवन दिखाई देते हैं। शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा संगम देखने को मिलता है। 

युक्सोम

यह सिक्किम की पहली राजधानी थी। इस जगह को पवित्र स्थान समझा जाता है, क्योंकि सिक्किम का इतिहास ही इससे शुरू होता है। यह प्रसिद्ध माउंट कंचनजंघा की चढ़ाई के लिए बेस कैम्प भी है। यहां आप याक की सवारी भी कर सकते हैं।

सोम्यो लेक

 

एक किलोमीटर लंबी और अंडाकार सोम्यो झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। मई और अगस्त के बीच झील का इलाका बेहद खूबसूरत हो जाता है। दुर्लभ किस्मों के फूल यहां देखे जा सकते हैं। इनमें बसंती गुलाब, आइरिस और नीले-पीले पोस्त शामिल हैं। झील में जलीय और पक्षियों की कई प्रजातियां मिलती हैं। लाल पांडा के लिए भी यह एक मुफीद जगह है। सर्दियों में झील का पानी जम जाता है।

नाथुला दर्रा

 

नाथु-ला दर्रा भारत-चीन सीमा पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 14,200 फीट है। सिक्किम को चीन के तिब्बत स्वशासी क्षेत्र से जोड़ता है। ये यात्रा अपने आप में आनंद देने वाला अनुभव है। धुंध से ढंकी पहाड़ियां, टेढ़े-मेढ़े रास्ते और गरजते झरने और रास्ता तो अद्भुत है। इस जगह जाने के लिए पर्यटकों के पास परमिट होना चाहिए।

पेलिंग

पेलिंग तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। 6,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित इसी जगह से दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंघा को सबसे करीब से देखा जा सकता है। यह स्थान तो खूबसूरत है ही, पेलिंग के अन्य आकर्षण हैं सांगा चोइलिंग मोनास्ट्री, पेमायंगत्से मोनास्ट्री और खेचियोपालरी लेक।

कैसे जाएं

राजधानी गंगटोक पहुंचने के लिए रेल न्यू जलपाईगुड़ी तक जाती है। उससे आगे का रास्ता सड़क मार्ग से 4 से 5 घंटे में तय किया सकता है। बागडोगरा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़ी आसानी से यह सफर मात्र 35 मिनट में तय किया जा सकता है। इसके लिए पहले से बुकिंग करनी होती है।

घूमने का बेस्ट टाइम

आप सिक्किम किसी भी मौसम में जा सकते हैं. हर मौसम में यहां की खूबसूरती सबका मन मोह लेती है.

 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.