विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर का मशहूर दाचीगाम नेशनल पार्क जो कभी हुआ करता था शाही बाग, नेचर लवर्स के लिए है खास

By Pratima JaiswalEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 01:04 PM (IST)

दाचीगाम नेशनल पार्क को उसका नाम उन दस गांवों से मिलकर बना है, जो कभी इस अभयारण्य की स्थापना से पहले यहां मौजूद थे।

कश्मीर का मशहूर दाचीगाम नेशनल पार्क जो कभी हुआ करता था शाही बाग, नेचर लवर्स के लिए है खास
कश्मीर का मशहूर दाचीगाम नेशनल पार्क जो कभी हुआ करता था शाही बाग, नेचर लवर्स के लिए है खास

जब कश्मीर की बात करते हैं, तो सबसे पहले आपके जहन में कश्मीर की खूबसूरत वादियां आती हैं।  वहीं कुछ लोगों को झील, स्नोफॉल और बाग-बगीचे काफी लुभाते हैं।  आज हम आपको कश्मीर की ऐसी सुंदरता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको सैर करवाएंगे दाचीगाम नेशनल पार्क की, जो नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

10 गांवों से मिलकर बना है ये नेशनल पार्क 

दाचीगाम नेशनल पार्क को उसका नाम उन दस गांवों से मिलकर बना है, जो कभी इस अभयारण्य की स्थापना से पहले यहां मौजूद थे। वर्तमान में 141 वर्ग किमी में फैला यह वन्य क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती का हिस्सा है, जिसे 1981 में स्थापित किया गया था। श्रीनगर से लगभग 22 किमी दूर स्थित सेंचुरी राज्य के टॉप टूरिस्ट स्पोर्ट्स में गिना जाता है।  यह नेशनल पार्क देश-विदेश के सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है, खासकर गर्मियों के दौरान यहां रोमांचक आनंद उठाने के लिए पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। कई झीलों, नदियों, फूलदार घास के मैदान, झरने और घने शंकुधारी जंगलों के साथ यह उद्यान किसी प्राकृतिक खजाने से कम नहीं। 

आजादी से पहले महाराजा का था शिकारगृह 

दाचीगाम नेशनल पार्क एक रिजर्व क्षेत्र है जहां कभी जम्मू-कश्मीर के महाराजा शिकार किया करते थे, उस दौरान इस इलाके को रॉयल हंटिंग रिजर्व के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। अब इस राष्ट्रीय उद्यान में झील, नदी-झरने और घने जंगल शामिल हैं। भारत के स्वर्ग जम्मू-कश्मीर में स्थित होने के कारण इस संरक्षित जंगल में आप खूबसूरत घास के मैदान देख सकते है, जो सर्दियों के मौसम को छोड़कर साल भर रंगीन फूलों से भरे रहते हैं।

पक्षी, जानवर और तरह-तरह के पौधों का खजाना 

मारसार झील से बहती दगवान नदी मछली पकड़ने के लिए एक आदर्श स्थान मानी जाती है। यह पार्क दो अलग-अलग क्षेत्रों में विभक्त है एक अपर दाचीगाम और दूसरा लोअर दाचीगाम। दोनों ही क्षेत्रों में आप विभन्न वनस्पतियों और वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं।

घूमने के लिए बेस्ट टाइम 

जून से अगस्त का वक्त यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।  जनवरी से अप्रैल के बीच ये पार्क बंद रहता है।