Move to Jagran APP

अम‍िताभ ने मालदीव में मनाया बर्थडे, इस देश को रोमांचक और खूबसूरत बनाती हैं ये 10 चीजें

मालदीव एक खूबसूरत देश है। शायद तभी अभ‍िनेता अम‍िताभ बच्‍चन भी अपने बर्थडे पर वहां खुद को जाने से नहीं रोक पाएं। अमि‍ताभ की तरह आप भी यहां कर सकते हैं मस्‍ती...

By Shweta MishraEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 10:24 AM (IST)
अम‍िताभ ने मालदीव में मनाया बर्थडे, इस देश को रोमांचक और खूबसूरत बनाती हैं ये 10 चीजें
अम‍िताभ ने मालदीव में मनाया बर्थडे, इस देश को रोमांचक और खूबसूरत बनाती हैं ये 10 चीजें

शांत वातावरण में बर्थडे

loksabha election banner

जी हां मालदीव बेहद खूबसूरत द्वीप है। सफेद रेत और हरी वनस्‍पत‍ियों से सुशोभि‍त इस द्वीप पर बॉलीवुड अभ‍िनेता अम‍िताभ इस बार अपना बर्थडे मनाने गए थे। यहां पर अम‍िताभ ने अपने पूरे पर‍िवार के साथ खूब मस्‍ती की। एक शांत वातावरण में प्रकृति‍ प्रेमि‍यों को यहां बड़ा सुकून म‍िलता है। 

डाइव स्‍कूल जा सकते 

अगर आपको रोमांच पसंद है तो फ‍िर आप मालदीव में मालदीव पैशन डाइव स्‍कूल में जा सकते हैं। यह स्‍नोर्कल‍िंग और स्‍कूबा डाइव‍िंग आदि‍ के ल‍िए एक बेस्‍ट प्‍लेस है। पयर्टकों की मदद के ल‍िए यहां पर प्रश‍िक्ष‍ित स्‍टाफ रहता है। यह अबाधी हिंगम रोड पर स्‍थ‍ित है। 

अंडर वॉटर फोटोग्राफी

अगर आपको अंडर वॉटर फोटोग्राफी का शौक है तो फ‍िर तो यहां पर आपको मजा ही आ जाएगी। मालदीव के क‍िनारे पर बने र‍िजॉर्ट में कैमरे आद‍ि क‍िराए पर म‍िल जाते हैं। यहां पर पानी के अंदर दुर्लभ प्रजात‍ि की मछल‍ियों की फोटोग्राफी करने में पयर्टकों को काफी मजा आता है।  

सबमरीन टूर रोमांचक

मालदीव जाकर अगर सबमरीन टूर यानी क‍ि पनडुब्‍बी की यात्रा न क‍िया तो फ‍िर कुछ न क‍िया। यह मालदीव की यात्रा रोमांचक बनाती है। मालदीव में सबमरीन टूर की अच्‍छी व्‍यवस्‍था है। यहां एयरकंडीशंड जर्मन पनडुब्बी पर्यटकों को समुद्र की गहराई का मजा द‍िलाती हैं।  

छोटे बीच पर वॉटर व‍िला

वहीं मालदीव में कई बड़े बीच हैं लेक‍िन यहां के एक छोटे बीच पर वॉटर व‍िला है। वॉटर व‍िला में रुकने का मजा ही कुछ और है। पानी की उफनाती लहरों के बीच लकड़ी के लट्ठों पर बने घर मानो पानी के साथ बह रहे होते हैं। ये पयर्टकों काफी आकर्षि‍त करते हैं। 

पानी के अंदर खाना

मालदीव के कॉनराड रिजॉर्ट में खाने का एक अलग ही मजा है। जी हां क्‍योंक‍ि यह रिजॉर्ट समुद्र तल से करीब 10  फीट से भी ज्‍यादा नीचे बना है। यहां पर अंडरवॉटर रेस्तरां और अंडरग्राउंड बना वाइन सेलार पयर्टकों को रोमांच की एक अलग दुन‍िया से रूबरू कराता है। 

स्‍पा का भरपूर मजा

मालदीव में अगर आप घूमते-घूमते थक गए हैं तो फ‍िर आप यहां पर स्‍पा का मजा ले सकते हैं। यहां जगह-जगह पर यह सर्वि‍स अवलेबल है। इसके अलावा आप स्पा मालदीव भी जा सकते हैं। यहां पर विशेषज्ञ मालिश के साथ मन को शांत करने की कोश‍िश करते हैं। 

नेशनल म्‍यूजि‍यम घूमें

वहीं अगर इसके ऐत‍िहास‍िक पहलू को देखना हो तो फ‍िर आप यहां के नेशनल म्यूजियम में घूम सकते हैं। इस नेशनल म्‍यूजि‍यम में इस देश के इत‍िहास को बतलाती कई अनूठी कलाकृतियां रखी गई हैं। ये कलाकृतियां यहां आने वाले पयर्टकों अपने देश का इत‍िहास बताती हैं। 

बौद्ध स्थलों पर जा सकते

मालदीव के समृद्ध समुद्री जीवन के अलावा यहां पर बहुत से बौद्ध स्थल हैं। ज‍िनमें से एक एरीधू बौद्ध स्तूप एरी एटोल है। जानकारों की मानें तो यहां पर इस द्वीप पर कई माउल्स स्थित थे। हालांक‍ि उनमें से सि‍र्फ ये 1959 में मूंगा पत्थर से बनाया पाया गया। 


ब‍िना वीजा होगी यात्रा 

मालदीव की सबसे खास बात तो यहां कभी भी जाया जा सकता है क्‍योंक‍ि यहां जाने के ल‍िए वीजा की जरूरत नही पड़ती है। भारत से जाने वाले वाले समुद्र से घि‍रे इस छोटे से देश में करीब 30 द‍िन तक आराम से पर‍िवार के साथ छुट्टि‍या मना सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.