Move to Jagran APP

Agra: इन 5 डेजर्ट के लिए फेमस है आगरा, ताजमहल देखने जाएं तो जरूर चखें स्वाद

Agra जानकारों की मानें तो मुमताज बेगम का मकबरा ताजमहल में है। इसके अलावा आगरा कई अन्य चीजों के लिए मशहूर है। इनमें एक आगरा का पेठा है। जब कभी पेठा की बात आती है तो आगरा का नाम जुबान पर आ जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 06 Feb 2023 10:03 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 10:03 PM (IST)
Agra: इन 5 डेजर्ट के लिए फेमस है आगरा, ताजमहल देखने जाएं तो जरूर चखें स्वाद
Agra: इन 5 डेजर्ट के लिए फेमस है आगरा, ताजमहल देखने जाएं तो जरूर चखें स्वाद

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Agra: इतिहास के पन्नों में आगरा का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। यह शहर विश्व प्रसिद्ध और वास्तुकला का अनुपम उदाहरण ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में देश विदेश से सैलानी ताजमहल देखने आते हैं। इस मकबरे का निर्माण मुग़ल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में कराया था। जानकारों की मानें तो मुमताज बेगम का मकबरा ताजमहल में है। इसके अलावा, आगरा कई अन्य चीजों के लिए मशहूर है। इनमें एक आगरा का पेठा है। जब कभी पेठा की बात आती है, तो आगरा का नाम जुबान पर आ जाता है। आगरा पेठा के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आगरा के पेठे की बात अलग है। ऐसा पेठा और कहीं बन नहीं सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आगरा पेठा के अलावा कई अन्य डेजर्ट के लिए जाना जाता है। जब कभी ताजमहल देखने आगरा जाएं, तो इन मिठाइयों का स्वाद जरूर चखें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

पेठा

आगरा आधिकारिक रूप से पेठा के लिए जाना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो आगरा को पेठे का शहर भी कहा जाता है। रंग बिरेंगे पेठा कद्दू से बनते हैं। इसे कलर के जरिए कई रंगों में बनाया जाता है। आप ओरिजिनल पेठा का टेस्ट लेने के लिए आगरा स्थित पंछी पेठा स्टोर जाएं।  

गजक

आगरा गजक के लिए भी जाना जाता है। यह डेजर्ट गुड़, तिल, चीनी, मूंगफली से तैयार की जाती है। विंटर सीजन में गजक बाजार में मिलते हैं। गजक में उपयुक्त चीजों की तासीर गर्म होती है। इसके लिए सर्दियों में लोग गजक खाना पसंद करते हैं।

घेवर

जब कभी आगरा जाएं, तो पेठा के साथ-साथ घेवर का भी स्वाद जरूर चखें। ये डेजर्ट मैदा, चाशनी, सूखे मेवे आदि चीजों से बनाया जाता है। खासकर, सावन के महीने में घेवर का डिमांड अधिक रहता है। राखी के मौके पर लोग अपनी बहन के घर घेवर लेकर आ जाते हैं।

शाही टुकड़ा

पेठा की तरह शाही टुकड़ा भी आगरा में प्रसिद्ध है। यह डेसर्ट मुगलकालीन है। इसे दूध, केसर, सूखे मेवे और ब्रेड से बनाया जाता है। मुग़ल काल में बादशाहों को शाही टुकड़ा डेजर्ट में परोसा जाता था। अतः इस डेजर्ट को शाही टुकड़ा कहा जाता है।

गोंद के लड्डू

आप अन्य डेजर्ट के अलावा, गोंद के लड्डू का स्वाद भी चख सकते हैं। इसे गेहूं के आटे, सूखे मेवे और गोंद से बनाया जाता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासकर, गर्भवती महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.