विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget Honeymoon Destinations: दुनिया के ऐसे देश, जहां हनीमून की प्लानिंग नहीं पड़ेगी जेब पर भारी

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Mon, 04 Dec 2023 03:15 PM (GMT+05:30)

Budget Honeymoon Destinations अगर आप हनीमून के लिए भारत से बाहर किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे ...और पढ़ें

Budget Honeymoon Destinations: बजट में हनीमून की प्लानिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
Budget Honeymoon Destinations: बजट में हनीमून की प्लानिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

HighLights

  1. दुनिया के ऐसे देश जो खूबसूरत होने के साथ ही सस्ते भी हैं।
  2. हनीमून के लिए इन सस्ते देशों की कर सकते हैं प्लानिंग।
  3. घूमनेे के अलावा और भी कई एक्टिविटीज के ले सकते हैं मजे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Budget Honeymoon Destinations: अगर आप भारत से बाहर किसी जगह हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ ही आपकी जेब पर भी भारी न पड़े, तो ऐसी जगहों को कमी नहीं। हनीमून हो, बेबीमून या प्री वेडिंग शूट हर एक के लिए ये जगहें हैं परफेक्ट। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में, जिससे आप समय रहते कर लें अपनी प्लानिंग और बना सके अपने ट्रिप को यादगार। 

मोरक्को

मोरक्को, अफ्रीका में सबसे खूबसूरत देशों में शामिल है। जहां आकर आप अपने वेकेशन को बना सकते हैं हमेशा के लिेए यादगार। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, दूर तक फैला रेगिस्तान को सोचकर आपको शायद नॉर्मल जगह की फीलिंग आए, लेकिन यहां पहुंचकर आपको इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगेगा। आप यहां माराकेच, सहारा रेगिस्तान, एस्सौइरा, कैसाब्लांका, शेफचौएन और टंगियर घूमने जा सकते है। 

श्रीलंका

भारत से ज्यादा दूर नहीं है श्रीलंका और साथ ही सस्ता भी हो, तो आप यहां भी अपने हनीमून की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां आकर आप विंड सर्फिंग, कयाकिंग, बोटिंग, वाटरस्कीइंग, स्कूबा डाइविंग जैसी कई एक्टिविटीज को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वैसे श्रीलंका खासतौर से अपने प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां के बीच भी बेहद खूबसूरत और साफ-सुथरे हैं। जहां पार्टनर के साथ बैठकर आप घंटों एन्जॉय कर सकते हैं। 

तुर्की

तुर्की भी दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। ये देश हनीमून ही नहीं अब प्री-वेडिंग शूट के लिए भी पॉपुलर हो रहा है। यहां घूमने वाली जगहों की भरमार है। उससे भी अच्छी बात कि हर तरह के टूरिस्ट यहां आकर एन्जॉय कर सकते हैं। मतलब नेचर लवर्स से लेकर एडवेंचर लवर्स हर एक के लिए यहां ढ़ेरों ऑप्शन्स हैं। समुद्र किनारे पर बसा ये देश सनसेट के लिए भी फेमस है। 

वियतनाम

वियतनाम, दक्षिण पूर्व एशिया की बेहद शानदार और सस्ती जगहों में शामिल है। इस जगह का प्लान करके भी आप अपनेे हनीमून को यादगार बना सकते हैं। अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो यहां आकर आप एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों को चख सकते हैं। यहां के साफ-सुथरे बीच, कल्चर, लैंडस्केप, घने जंगल देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया बहुत ही शांत और खूबसूरत देश है और यहां भी घूमने-फिरने का खर्चा आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। लगभग 17,000 आईलैंड्स वाला इंडोनेशिया एडवेंचर पसंद लोगों के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। क्योंकि यहां आकर आप कई सारी एक्टिविटीज़ के मजे ले सकते हैं। घूमने के अलावा यहां का कल्चर, आर्ट और फूड भी दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

ये भी पढ़ेंः- थाईलैंड घूमने के लिए भारतीयों को अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत, जानें कब तक कर सकेंगे सैर

Pic credit- freepik