Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honeymoon Tip: हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग, तो एशिया के इन लो बजट देशों पर डालें एक नज़र

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 05:56 PM (IST)

    Honeymoon Tip हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे देशों की लिस्ट जो न सिर्फ आपके हनीमून को यादगार बना देंगे बल्कि आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगे। तो अगर आप भी हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लिस्ट पर एक नज़र ज़रूर डालें।

    Hero Image
    Honeymoon Tip: हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये 5 लो बजट देश

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honeymoon Tips: हर कोई हनीमून पर लाखों रूपए खर्च नहीं करना चाहता। काफी लोग ऐसी जगह पसंद करते हैं जहां शांति भी हो और बजट फ्रेंडली भी। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 ऑप्शन्स जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. इंडोनेशिया

    हनीमून के लिए बाली एक महंगी जगह हो सकती है, लेकिन अगर आप थोड़ी रिसर्च करते हैं, तो आप पाएंगे कि इंडोनेशिया में अन्य द्वीप भी हैं, जो हनीमून के लिए बजट फ्रेंडली हैं। इन आइलैंड्स पर आपको ऐसे होटल मिल जाएंगे, जहां एक कमरा 1,500 से 5000 रुपए तक का होगा। भारत से यहां तक की फ्लाइट भी ज़्यादा महंगी नहीं है।

    वीज़ा: इंडोनेशिया का वीज़ा आपको वहां पहुंचकर मिल सकता है।

    2. वियतनाम

    हनीमून पर अगर आप भारत से दूर का विकल्प चाह रहे हैं, तो वियतनाम बढ़िया जगह है। भारत से वियतनाम तक की फ्लाइट महंगी भी नहीं हैं। अगर आप एडवांस में बुकिंग करें तो आपको 25 हज़ार में मिल सकती हैं। होटल भी आपको 2000/रात के हिसाब से मिल जाएंगे।

    वीज़ा: आप वियतनाम के लिए ऑनलाइन वीज़ा अप्लाई कर सकते हैं। इसकी फीस भी ज़्यादा नहीं है।

    3. नेपाल

    नेपाल के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां जाने के लिए आपके पास सिर्फ फ्लाइट ही नहीं बल्कि ट्रेन और सड़क का विकल्प भी है। भारतीयों के लिए वीज़ा की ज़रूरत नहीं है। नेपाल एक बजट-फ्रेंडली जगह है, जहां आप छुट्टियां बिताने कभी भी जा सकते हैं। फिर चाहे हनीमून ही क्यों न हो। आप नेपाल में ट्रेकिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स से लेकर काफी कुछ कर सकते हैं। यहां के होटल भी काफी सस्ते हैं। नेपाल में हनीमून का आपका कम से कम 30 से 75 हज़ार रुपए का खर्चा आएगा।

    4. भूटान

    बादलों से साफ और शांत जगह भूटान हनीमून के लिए भी बेस्ट है। भूटान भारत से पास है और यहां के लिए आपको फ्लाइट भी सस्ते में मिल जाएगी।

    आप चाहें तो भूटान सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं। फ्लाइट के टिकट, होटल और भूटान घूमने में आपका कम से कम खर्चा 30 हज़ार रुपए का होगा।

    भूटान में क्या कर सकते हैं?: काठमांडू में सांस्कृतिक स्थलों पर जाएं। नेपाल में खरीदारी करें, नगरकोटि में ट्रेकिंग करें।

    वीज़ा: आपको भूटान जाने के लिए वीज़ा की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आपके पास वैध भारतीय पासपोर्ट और भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी एक पहचान पत्र ले जाना होगा।

    5. कंबोडिया

    कंबोडिया भले ही अपने मंदिरों के लिए जाना जाता हो, लेकिन हनीमून के लिए भी यह जगह बेहतरीन है। न सिर्फ यहां का मौसम अच्छा रहता है, बल्कि यह बजट हनीमून के लिए भी अच्छी है।

    कंबोडिया में क्या कर सकते हैं?: अंगकोर मंदिरों की यात्रा करें, प्रकृति का आनंद उठाएं और कंबोडिया में सुंदर प्राकृतिक और दर्शनीय स्थलों का पता लगाएं, गो कयाकिंग, ट्रेकिंग करें और बंदर वन की यात्रा करें।

    फ्लाइट का किराया 30 से 40 हज़ार के बीच होगा और वहां बजट होटल भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। कंबोडिया में आपका एक हफ्ते का ट्रिप 50 से 60 हज़ार के बीच पूरा हो जाएगा।

    वीज़ा: आप कंबोडियन दूतावास में वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंबोडिया के लिए वीज़ा की कीमत $30 है।

    Picture Courtesy: Pexels

    comedy show banner
    comedy show banner