Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या शादी से बार-बार इनकार कर रहे हैं आपके बच्चे? ये हो सकते हैं कारण

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 06:57 PM (IST)

    वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। एक उम्र के बाद लोग अक्सर सेटल होने की प्लानिंग करते हैं। खासकर माता-पिता बच्चों के बड़े होते ही उनकी शादी के पीछे लग जाते हैं। हालांकि कई लोग शादी का नाम सुनते ही इससे दूर भागने लगते हैं जो परेशानी की वजह बन जाता है। अगर आपके बच्चे भी शादी से दूर भागते हैं तो इसकी कुछ वजह हो सकती हैं।

    Hero Image
    इन वजहों से शादी से दूर भागते हैं आपके बच्चे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहले के वक्त में शादी के बंधन में लोग परिवार की मर्जी से बांध दिए जाते थे। एक वक्त ऐसा भी था जब बिना देखे ही शादी करा दी जाती थी, क्योंकि मां-बाप ने लड़के और लड़की को पसंद किया होता था। पहले के माता-पिता की तरह जाहिर तौर पर, आज भी परेंट को बच्चों की उम्र बढ़ते ही शादी की फिक्र होने लगती है। लेकिन, बच्चों को शादी के लिए एक बार में मनाना बहुत ही मुश्किल होता है। बच्चे शादी के नाम से ही चिढ़ने लग जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर माता-पिता चाहते हैं, कि उनके बच्चे वक्त पर शादी करके सेटल हो जाएं। ऐसे शादी को लेकर बच्चों का बार-बार न सुनना माता-पिता के लिए बहुत परेशानी भरा होता है। इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों आपके बच्चे शादी से लगातार इनकार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप के 5 रेड फ्लैग्स, जिनके बारे में जान लेना है जरूरी

    अपनी आजादी खोने का डर

    आजकल की यंग जनरेशन कॉलेज के बाद घर से बाहर निकल जाती है। जहां उन्हें आजादी से जीने को मौका मिलता है और उनकी लाइफस्टाइल में भी बदलाव आने लगता है। ऐसे में शादी की बात से उन्हें अपनी आजादी खोने का डर बना रहता है, किसी की रोक-टोक और जीवन में किसी और के आने से बदलाव के लिए हर कोई तैयार नहीं होता है।

    पुराना रिलेशनशिप

    आजकल की जनरेशन का शादी से भागने का एक और कारण उनकी पुराने रिलेशन से मिला खराब अनुभव भी हो सकता है। लोग शादी से पहले अगर किसी के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में होते हैं, तो उनका मन शादी को लेकर पहले से ही खराब हो जाता है और वे किसी के भी साथ घर बसाने से कतराने लगते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वह पहले किसी के साथ बहुत ज्यादा सीरियस रिलेशन में रहे हो और वे उसे भूला नहीं पा रहे हों।

    दूसरों के क्लेश देखकर मन में डर

    कई बार ऐसा होता है कि हम मन में दूसरों के खराब रिलेशन से अपने जीवन को जोड़ने लगते हैं या फिर अगर घर में ही अपने माता-पिता को लंबे वक्त तक लड़ते झगड़ते देखते हैं, तो बच्चों का मन शादी के नाम से ही उब जाता है। ऐसा भी हो सकता है कि बच्चों के साथ के दोस्त जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी मैरिड लाइफ खराब चल रही है, तो उन्हें भी यही लगने लगता है कि शादी करके कोई फायदा नहीं है।

    यह भी पढ़ें- क्या आपका पार्टनर भी है बहुत इमोशनल, तो इस तरीकों से करें उन्हें हैंडल

    Picture Courtesy: Freepik