विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल टूटे या रिश्ता छूटे, 'फर्स्ट लव' की यादें कभी क्यों नहीं मिटतीं? साइकोलॉजी में छिपा है यह राज

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

पहले प्यार के अनुभव को सब जानते हैं, पर इसके पीछे की साइकोलॉजी पर कोई बात नहीं करता।

पहले प्यार की साइकोलॉजी (Image Source: AI Generated)

पहले प्यार की साइकोलॉजी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी के भी जिंदगी में पहला प्यार वो एहसास होता है, जो मन पर गहरी छाप छोड़ जाता है। कभी सोचा है कि आखिर फर्स्ट लव इतनी आसानी से क्यों नहीं भुलाया जा सकता? क्या है इसके पीछे का मनोविज्ञान? चलिए आज पहले प्यार की इसी साइकोलॉजी पर विस्तार से बात करते हैं। 

क्या है पहले प्यार की साइकोलॉजी? 

साल 2017 की हावर्ड मेडिकल स्कूल रिसर्च कहती है कि जब भी कोई व्यक्ति किसी से प्यार करने लगता है तो ऑक्सिटोसिन कहे जाने वाला लव हॉर्मोन रिलीज होता है। इसके साथ ही मोटिवेशन देने वाला डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे 'फील-गुड' हॉर्मोन भी रिलीज होने लगते हैं। 

इन केमिकल्स की वजह से मन खुशी और उत्साह की भावना से भर जाता है। फिर जब यह एहसास किसी को पहली बार होता है, मन इसे खुशहाल अनुभव की तरह देखता है। ऐसे में पहला प्यार व्यक्ति की जिंदगी में गहरी छाप छोड़ जाता है, क्योंकि तब उसने जाना ही होता है कि प्यार की भावना आखिर होती कैसी है। 

टीनेज में होता है ज्यादा गहरा असर 

साइकोलॉजी की माने तो पहले प्यार का एहसास किशोरावस्था में सबसे पहले होता है, उस दौरान मन और शरीर बहुत से बदलावों से गुजर रहा होता है। यही वो समय होता है जब सबसे स्ट्रॉंग मेमोरी बनती है। सिर्फ पहला प्यार ही नहीं, पहला ब्रेकअप या जीवन से जुड़ी कोई भी घटना टीनेज में गहराई से असर डालती है। 

बार-बार याद करने से मजबूत होती है पकड़

एक सवाल यह भी है कि पहले प्यार की यादें इतनी जल्दी क्यों नहीं जाती, तो इसके पीछे भी कारण है। अब क्योंकि वह अनुभव पहली बार था और उसका मन पर असर पड़ा, ऐसे में व्यक्ति उन यादों को भी बार-बार दिमाग में दोहराता रहता है। पहली मुलाकात, पहला प्यार का इजहार या कोई खास तोहफा, बार-बार याद आते हैं और इन्हें कमजोर नहीं पड़ने देते। इससे ये अनुभव धूमिल नहीं होते, बल्कि और भी पक्के हो जाते हैं।  

पहले प्यार का फ्यूचर रिलेशनशिप पर क्या असर पड़ता है?

पहला प्यार हमारे भविष्य में किसी भी रिश्ते को भी प्रभावित करता है। अगर वह अनुभव नकारात्मक है तो यह टॉक्सिक पैटर्न दोहराने जैसा हो सकता है। वहीं, सकारात्मक अनुभव होने पर व्यक्ति भविष्य के पार्टनर में भी वैसी ही खूबियां खोजने लगता है।

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद माता-पिता को कैसे रखें एक्टिव और खुश? इन आसान तरीके जो दूर करेंगे उनका अकेलापन

यह भी पढ़ें- जवाब देने की जगह बस एकटक देखना… आखिर क्यों बढ़ रहा है ‘Gen-Z Stare’, जिसे लेकर चिंता में पड़े वैज्ञानिक?