विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ गुलाब नहीं, उसके कांटों से भी सीखें प्यार का असली मतलब; बदल जाएगा रिश्तों को देखने का नजरिया

Published: Sat, 07 Feb 2026 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 07 Feb 2026 07:14 AM (IST)

7 फरवरी को Rose Day पर हम अक्सर अपने चाहने वालों को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन ...और पढ़ें

गुलाब जैसा प्यार और कांटों जैसी चुनौतियां (Image Source: AI-Generated)

गुलाब जैसा प्यार और कांटों जैसी चुनौतियां (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाथ में लाल गुलाब थामते ही हम उसकी मखमली पंखुड़ियों और भीनी-भीनी खुशबू में खो जाते हैं, लेकिन क्या आपकी नजर कभी उन कांटों पर गई जो ठीक उसी खूबसूरत फूल के नीचे होते हैं? रोज डे (Rose Day 2026) पर हम प्यार का इजहार तो करते हैं, लेकिन कुदरत के इस सबसे बड़े इशारे को अक्सर अनदेखा कर देते हैं। आखिर, इतनी कोमलता के साथ इतने पैने कांटे क्यों? बता दें, इसका जवाब आपकी सोच से कहीं ज्यादा गहरा है और आपके रिश्तों को पूरी तरह बदल सकता है।

rose day significance

(Image Source: Freepik) 

कांटों के साथ ही खिलता है गुलाब

गुलाब का फूल हमें एक बहुत बड़ी सच्चाई बताता है। हम सब फूल की कोमलता और खूबसूरती को तो अपना लेते हैं, लेकिन उसके नीचे के तीखे कांटों को भूल जाते हैं। जबकि सच यह है कि गुलाब और कांटे एक साथ ही उगते हैं। आप कांटों के बिना गुलाब की कल्पना नहीं कर सकते।

Rose day

(Image Source: Freepik)

रिश्ते भी होते हैं गुलाब जैसे

हमारे रिश्ते भी बिल्कुल गुलाब के पौधे जैसे होते हैं। इसमें प्यार, खुशी और रोमांस उस 'फूल' की तरह है, जिसे हम सब पसंद करते हैं, लेकिन हर रिश्ते में कुछ चुनौतियां, मतभेद और मुश्किल वक्त भी आता है- ये बिल्कुल उन 'कांटों' की तरह हैं।

हमें यह समझना होगा कि जिस तरह गुलाब के साथ कांटे जुड़े होते हैं, उसी तरह प्यार के साथ चुनौतियां भी आती हैं। एक सफल रिश्ते के लिए हमें प्यार के साथ-साथ इन चुनौतियों को भी स्वीकार करना और सुलझाना आना चाहिए।

rose day 7 feb

(Image Source: Freepik)

ब्राउंड्रीज की कद्र करना सिखाते हैं कांटे

अक्सर हम सोचते हैं कि कांटों का काम सिर्फ चुभना है, लेकिन ऐसा नहीं है। प्रकृति ने गुलाब को कांटे उसकी 'रक्षा' के लिए दिए हैं। कांटे बाहरी खतरों से उस सुंदर फूल को बचाते हैं।

रिलेशनशिप में भी यही नियम लागू होता है। रिश्तों में 'बाउंड्रीज' या सीमाएं होना बहुत जरूरी है। ये बाउंड्रीज उन कांटों की तरह काम करती हैं जो आपके रिश्ते की रक्षा करती हैं। एक-दूसरे के सम्मान और स्पेस का ख्याल रखना ही रिश्ते को सुरक्षित और लंबा बनाता है।

इसलिए, इस रोज डे पर सिर्फ गुलाब की सुंदरता को ही नहीं, बल्कि उसके कांटों से मिलने वाली सीख को भी अपनाएं। याद रखें, सच्चा प्यार वही है जो चुनौतियों के बीच भी अपनी खुशबू और खूबसूरती बनाए रखे।

यह भी पढ़ें- Valentine’s Week 2026: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का सप्ताह, यहां देखें रोज डे से वेलेंटाइन्स डे तक की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- हर रंग का है अपना एक खास महत्व, गुलाब देने से पहले जान लें किस कलर का क्या है मतलब