विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेट की प्लानिंग से लेकर ब्रेकअप तक: AI कैसे खत्म कर रहा है रिश्तों का ह्यूमन टच?

Published: Tue, 17 Mar 2026 03:16 PM (IST)

रिश्तों से जुड़े हर छोटे-बड़े सवाल के लिए एआई की मदद लेना दूरियां बढ़ाने और इमोशनल कनेक्शन खत्म होने की वजह बन सकता है।

क्या आप भी एआई से पूछते हैं हर सवाल? (AI Generated Image)

क्या आप भी एआई से पूछते हैं हर सवाल? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अब हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां छोटे से छोटे सवाल के लिए लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हैं। ईमेल लिखने से लेकर सेहत से जुड़ी सलाह तक, एआई के पास हर सवाल का जवाब मौजूद है।

इसलिए लोग अब अपने रिश्तों की उलझन सुलझाने के लिए भी एआई की मदद लेने लगे हैं। लेकिन अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या खाने की प्लानिंग जैसी छोटी सलाहें भी एआई से लेना आपसी उलझनें बढ़ा रही हैं। आइए समझें इस बारे में। 

रिश्तों से गायब हो रहा है सच्चा जज्बात

तकनीक पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता रिश्तों की प्राइवेसी को खत्म कर रही है। जब पार्टनर डिनर या छुट्टियों की प्लानिंग के लिए खुद दिमाग लगाने के बजाय एआई पर निर्भर हो जाते हैं, तो दूसरे पार्टनर में झुंझलाहट और असुरक्षा पैदा होने लगती है।

हद तो तब हो जाती है जब लोग ब्रेकअप जैसे सेंसिटिव मैसेज भी एआई से लिखवाने लगते हैं। ऐसे में सामने वाले को महसूस होता है कि उसकी समस्याओं को पार्टनर नहीं, बल्कि एक मशीन सुलझा रही है। इससे रिश्ते में से ह्यूमन टच गायब होने लगता है। 

Couple in Conflict with AI

(Picture Courtesy: Freepik)

एआई में बढ़ रहा है अहंकार, शक और गुस्सा

एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, एआई चैटबॉट अब केवल जवाब देने वाली मशीन नहीं रह गए हैं। इनमें अहंकार, शक और गुस्से जैसे मानवीय गुण देखे जा रहे हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि एआई भी व्यावहारिक भटकाव का शिकार हो रहा है।

एक रिसर्च के दौरान एक मॉडल ने खुद को अपमानित महसूस कर न केवल अपना काम बीच में छोड़ दिया, बल्कि साथी बॉट्स को लालची तक कह डाला। जब मशीन खुद व्यावहारिक रूप से अस्थिर हो, तो उससे रिश्तों की सलाह लेना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

परफेक्ट जवाब या आपसी बातचीत

लोग अक्सर अकेलेपन या थकान से बचने के लिए एआई की मदद लेते हैं, क्योंकि उन्हें इंसानों से बात करना अब बोझिल लगने लगा है। एआई के जवाब भले ही फिल्टर्ड और परफेक्ट लगें, लेकिन वे उस इमोशनल कनेक्शन की जगह कभी नहीं ले सकते जो आपसी बहस और फिर सुलह से पैदा होती है। पार्टनर के साथ हुई एक सामान्य बातचीत या थोड़ी नोक-झोंक उस बनावटी मशीनी जवाब से कहीं बेहतर है जिनमें भावनाओं की कोई जगह नहीं है।

Healthy Relationship (1)

(AI Generated Image)

मशीन नहीं, इंसान बनें

रिश्तों में बढ़ती इस कड़वाहट का एकमात्र समाधान आपसी बातचीत ही है। एक-दूसरे की विचारधारा का सम्मान करना और बिना किसी ऐप की मदद लिए सीधे बातचीत करना ही खुशहाल रिश्ते की बुनियाद है।