‘झूठ बोलना पाप है’... लेकिन पेरेंट्स का बच्चों को ये झूठी बातें सिखाना है जरूरी, मुसीबत में आएंगी बड़ी काम
आजकल के माहौल में बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें कुछ झूठी बातें सिखाना आवश्यक हो गया है।

पेरेंट्स बच्चों को ये झूठ जरूर सिखाएं (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि बच्चों की परवरिश का एक हिस्सा है उन्हें सिखाना कि ‘झूठ बोलना पाप है’, लेकिन क्या हो अगर कुछ झूठ उन्हें सिखाना बहुत जरूरी हो जाए? दरअसल, आज हम उन झूठों की बात करने वाले हैं, जो हर पेरेंट्स को अपने बच्चों को सिखाने चाहिए।
सोशल मीडिया पर झूठ बोलना
आजकल हर 9-10 साल के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना सीख गए हैं। ऐसे में उन्हें इसके फायदे-नुकसान के बारे में बताना जरूरी है। बच्चों को कहें कि अगर कोई उनके स्कूल या घर का पता मांगे तो बिल्कुल न दें और न ही उन्हें अपनी लोकेशन शेयर करें। इसके बजाय गलत जानकारी देना या ब्लॉक करना सही विकल्प है।
अजनबी को झूठ कहना
हम बच्चे को यह तो सिखा देते हैं कि किसी अजनबी से कुछ खाने-पीने का लेना सही नहीं है, पर यही नहीं बताते कि अगर कोई उनके घर, स्कूल का पता, घरवालों के फोन नंबर की मांग करे तो उस स्थिति में झूठ कहना बुरा नहीं है। यह सफेद झूठ बच्चों की मुश्किल परिस्थिति में ढाल की तरह काम करेगा।
‘पेरेंट्स घर पर हैं’ वाला झूठ
अगर बच्चा किसी दिन घर पर अकेला है और दरवाजे पर कोई अनजान व्यक्ति आया है, उस स्थिति में बच्चे को झूठ कहने की सीख जरूर दें। उन्हें बताएं कि हर बार किसी अनजान के आने पर यह कभी नहीं कहना कि वो घर पर अकेले हैं। इसकी जगह पेरेंट्स के घर पर होने की सामने वाले को पूरी संभावना देनी है।
असुरक्षित स्थिति में झूठ कहना
किसी व्यक्ति के होने से बच्चा असुरक्षित या असहज महसूस करे तो बच्चे को बताएं कि वहां शिष्टाचार निभाने की जरूरत नहीं हैं। वह अपनी सेफ्टी को ध्यान में रखकर कह सकता है कि उसके परिवार वाले आसपास हैं या उसे लेने आने वाले हैं। इस स्थिति में बच्चे को ईमानदारी या सच्चाई से ज्यादा अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
आर्थिक स्थिति की जानकारी पर झूठ
किसी अनजान को अपने घर की आर्थिक स्थिति के बारे में हर समय सही जानकारी देना जरूरी नहीं है। ऐसी स्थति को संभालने के लिए बच्चे को झूठ बोलने की आदत डालें। किसी चालाक व्यक्ति के इस तरह के सवाल-जवाब करने पर उसे कहना सिखाएं कि वह इस बारे में जानकारी नहीं रखता है।
