विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल रात घर में हुई बहस आज पड़ोसन को कैसे पता? 5 संकेत दिखने पर समझ जाएं पड़ोस में आपकी चुगली करती है सास

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:28 PM (IST)

अक्सर बहुओं को भनक तक नहीं लगती और उनकी अपनी सास पड़ोसियों के साथ गपशप करते हुए घर के सारे ...और पढ़ें

कहीं पड़ोस में आपकी इमेज का कचरा तो नहीं बना रही सास? (Image Source: AI-Generated)

कहीं पड़ोस में आपकी इमेज का कचरा तो नहीं बना रही सास? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक और बहस होना बेहद आम बात है। मगर सोचिए, रात को बंद कमरे में आपकी अपने पति से किसी बात पर बहस हुई और अगली ही सुबह पड़ोसन आपको अजीब-सी नजरों से देखे या बातों-बातों में उसी झगड़े का जिक्र कर दे, तो आपको कैसा लगेगा?

यकीनन आप हैरान रह जाएंगी कि आखिर आपके बेडरूम के बंद दरवाजे के पीछे की बात बाहर कैसे गई। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि घर के राज मोहल्ले में पहुंच जाते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। कई बार घर की बातें बाहर ले जाने में खुद सास का हाथ होता है।

अगर आपको शक है, तो यहां दिए गए इन 5 संकेतों पर गौर करें। अगर ये संकेत दिख रहे हैं, तो समझ जाइए कि आपकी सास पड़ोसियों के साथ मिलकर आपकी चुगली कर रही हैं।

signs mother in law talks behind back

(Image Source: AI-Generated)

पड़ोसियों को आपकी हर पर्सनल बात पता होना

अगर पड़ोसन आपसे अचानक आकर पूछे कि "सुना है कल रात तुम्हारे पति ने तुम्हें डांटा?" या "क्या तुम लोग वीकेंड पर मायके जा रही हो?", तो यह सबसे बड़ा अलर्ट है। जो बातें सिर्फ आपके, पति और सास के बीच हुई थीं, अगर वो हुबहू पड़ोसियों तक पहुंच रही हैं, तो साफ है कि घर का लाइव टेलीकास्ट बाहर किया जा रहा है।

आपके आते ही महफिल का शांत हो जाना

आपकी सास घर के बाहर या बालकनी में अपनी सहेलियों के साथ बड़े मजे से बातें कर रही हैं। मगर जैसे ही आप वहां पहुंचती हैं या उनके पास से गुजरती हैं, सब अचानक चुप हो जाते हैं या हड़बड़ा कर बात का टॉपिक बदल देते हैं। यह सीक्रेट चुप्पी इस बात का पक्का सबूत है कि वहां चर्चा का विषय आप ही थीं।

पड़ोसियों के बर्ताव में अचानक बदलाव आना

अगर मोहल्ले की वो आंटियां जो पहले आपसे बहुत अच्छे से मिलती थीं, वो अचानक आपको जज करने लगें या ताने मारने लगें, तो समझें कि दाल में कुछ काला है। जब सास बाहर जाकर बहू की बुराई करती हैं, तो पड़ोसियों का नजरिया भी बहू के प्रति बदल जाता है। वो आपको अजीब नजरों से देखने लगते हैं या बिना मांगे सलाह देने लगते हैं।

बाहर वालों के सामने बेचारी बनने की आदत

क्या आपकी सास घर में तो आप पर हावी रहती हैं, लेकिन जैसे ही घर में कोई मेहमान या पड़ोसन आती है, वो अचानक बेचारी और मजबूर सास का नाटक करने लगती हैं? अगर वो दूसरों के सामने यह जताने की कोशिश करती हैं कि आप उन्हें परेशान करती हैं या उनकी कोई कद्र नहीं है, तो यह हमदर्दी बटोरने और आपकी छवि खराब करने का एक साफ संकेत है।

राई का पहाड़ बनाकर पेश करना

घर में अगर आपने नमक भी थोड़ा तेज कर दिया है या सुबह उठने में 10 मिनट की देरी हो गई है और शाम तक यह बात पूरे मोहल्ले की ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है, तो यह खतरे की घंटी है। सास जब बहू से खुश नहीं होतीं, तो वो घर की छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बनाकर बाहर वालों को सुनाती हैं ताकि वो खुद को सही साबित कर सकें।

इस सिचुएशन से कैसे करें डील?

अगर आपको ये सभी 5 संकेत अपनी जिंदगी में नजर आ रहे हैं, तो तुरंत झगड़ा करने की गलती तो बिल्कुल भी न करें। अपनी सास से इस बारे में शांति से बात करें और उन्हें बताएं कि घर की बातें बाहर जाने से परिवार का ही नाम खराब होता है। अगर फिर भी बात न बने, तो अपने पति को इस सिचुएशन के बारे में बताएं और घर की निजी बातें अपनी सास के सामने करने से बचें। कुल मिलाकर, समझदारी और शांति से ही इस समस्या का हल निकाला जा सकता है, जिसमें आपको अपने पति के साथ की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- सास-ससुर के साथ बिना झगड़े कैसे सेट करें हेल्दी बाउंड्रीज? हर मैरिड कपल के लिए जरूरी हैं ये टिप्स

यह भी पढ़ें- शादी के बाद In-Laws के साथ होने लगा है मन-मुटाव, तो इन तरीकों से घोले रिश्ते में मिठास