Move to Jagran APP

Tourist Places In Odisha: ओडिशा घूमने की कर रहें है प्लानिंग, तो इन बेस्ट जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Tourist Places In Odisha ओडिशा घूमने के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इसकी राजधानी भुवनेश्वर को मंदिरों की नगरी कही जाती है। लेकिन आप यहां धार्मिक स्थलों के अलावा भी कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Thu, 08 Jun 2023 02:10 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 02:10 PM (IST)
Tourist Places In Odisha: ओडिशा घूमने की कर रहें है प्लानिंग, तो इन बेस्ट जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
Tourist Places In Odisha: ओडिशा में इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Odisha Famous Tourist Places: वैसे तो ओडिशा पर्यटकों के बीच जगन्नाथ पुरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इसके अलावा भी इस राज्य में काफी कुछ देखने लायक हैं। आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसके अलावा ओडिशा में ऐतिहासिक जगह भी मौजूद हैं। यहां घूमने के लिए दिलचस्प जगहों की कोई कमी नहीं है। तो अगर आप भी ओडिशा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं, यहां के कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में...

loksabha election banner

कोणार्क सूर्य मंदिर

इस प्रचीन मंदिर को देखने के लिए साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यह मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है। आप यहां प्राचीन मूर्तिकला से भी रू-ब-रू हो सकते हैं। जो हिंदू देवताओं के चित्र को प्रस्तुत करते हैं।

जगन्नाथ मंदिर

पुरी में स्थित, जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। यह हिंदू देवता भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ को समर्पित है। यह प्रसिद्ध रथ यात्रा उत्सव का स्थल भी है। भक्त भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए ओडिशा जरूर जाते हैं। यह मंदिर चार धाम यात्रा में भी शामिल है।

चिल्का झील

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो इस झील को देखने जरूर जाएं। इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। चिल्का झील पक्षी देखने वालों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार स्थल है। इसे एशिया की सबसे बड़े खारे पानी की झील के रूप में भी जाना जाता है।

धौली हिल्स

यह हिल्स दया नदी के तट पर स्थित है। यह भुवनेश्वर से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे आमतौर पर धौली शांति स्तूप के रूप में जाना जाता है। यह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। आप यहां अशोक स्तंभ, बुद्ध प्रतिमा पार्क और कई चीज़ें देख सकते हैं।

लिंगराज मंदिर

यह भुवनेश्वर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां भक्तों की साल भर भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा विष्णु की भी पूजा की जाती है।

Pic Credit: Instagram


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.