Kitchen Hacks: इन 5 चीजों का इस्तेमाल कर आसानी से कर सकते हैं चॉपिंग बोर्ड को साफ
Kitchen Hacks आप लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के लिए ब्लीच का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच ब्लीच को 2 लीटर पानी में मिलाकर लिक्विड तैयार कर लें। अब बोर्ड को लिक्विड से स्प्रे करें या फिर स्क्रब कर साफ करें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kitchen Hacks: किचन में आजकल आधुनिक उपकरणों का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इनमें एक लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड है। इसका इस्तेमाल कई चीजों को काटने जैसे प्याज, लहसुन, अदरक, सब्जी, मसाले, मीट और चिकन आदि के लिए किया जाता है। लगातार इस्तेमाल से बोर्ड गंदा भी होता है। साथ ही दाग और धब्बे भी लगने लगते हैं। इन दाग धब्बों को साफ करना आसान नहीं होता है। अगर आप भी चॉपिंग बोर्ड को साफ करना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
-लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गुनगुने गर्म पानी और डिटर्जेंट से बोर्ड को साफ कर लें। इसके बाद नमक पानी से कपड़ा भिगोकर चॉपिंग बोर्ड को साफ करें। नमक चॉपिंग बोर्ड पर लगी गंदगी को साफ करने में मददगार साबित होता है। आप नमक के साथ सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को आसानी से साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इसके लिए चॉपिंग बोर्ड पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं। इसे आप बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर तैयार कर सकते हैं। इसके बाद 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर, स्क्रब और पानी की मदद से बोर्ड को साफ कर लें।
-नींबू को किचन में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को साफ करने के लिए वरदान माना जाता है। चॉपिंग बोर्ड को भी साफ करने में नींबू मददगार साबित होता है। इसके लिए चॉपिंग बोर्ड पर नींबू के टुकड़े से रब कर 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद नार्मल पानी से बोर्ड को साफ कर लें।
-आप लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के लिए ब्लीच का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच ब्लीच को 2 लीटर पानी में मिलाकर लिक्विड तैयार कर लें। अब बोर्ड को लिक्विड से स्प्रे करें या फिर स्क्रब कर साफ करें। इसके बाद टिश्यू पेपर या कपड़े की मदद से बोर्ड को साफ कर लें। आपका चॉपिंग बोर्ड पहले जैसा हो जाएगा।
-आप विनेगर का भी यूज चॉपिंग बोर्ड को साफ करने में कर सकते हैं। इसमें एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो बोर्ड को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए बोर्ड पर विनेगर लगाकर 2 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर, सामान्य पानी से बोर्ड को साफ कर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।