विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Water Day 2023: जानें किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार 'विश्व जल दिवस' और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Wed, 22 Mar 2023 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 11:14 AM (IST)

World Water Day History जल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को जल का महत्व बताना है और इसे बचाने के ...और पढ़ें

World Water Day 2023: विश्व जल दिवस इतिहास, महत्व व इस साल की थीम
World Water Day 2023: विश्व जल दिवस इतिहास, महत्व व इस साल की थीम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Water Day 2023 History and Significance: हर साल 22 मार्च का दिन दुनियाभर में विश्व जल दिवस (World Water Day) के रूप में मनाया जाता है। पहली बार इसे साल 1993 में मनाया गया था। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का उद्देश्य लोगों को पानी का महत्व बताना है। साथ ही उसकी बर्बादी रोकना और संरक्षण के जरूरी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिसके लिए स्कूल से लेकर कॉलेज, ऑफिसेज़ तक में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को इस बारे में बताने का प्रयास किया जाता है। तो कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत और किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस साल विश्व जल दिवस, जानेंगे इस बारे में।

विश्व जल दिवस का इतिहास

ब्राजील के रियो डि जेनेरियो के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में साल 1992 में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई थी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह प्रस्ताव पारित स्वीकार कर लिया गया और साल 1993 में 22 मार्च को पहली बार ‘विश्व जल दिवस’ मनाया गया। इसके बाद से हर साल 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” मनाया जाता है। 

विश्व जल दिवस 2023 का महत्व

पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। यह दिवस पानी के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा उत्पादन और कृषि जैसे कई चीज़ों के लिए पानी जरूरी है। जल एक सीमित संसाधन है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसका सही से उपयोग और जिम्मेदारी से प्रबंधन किया जाए। आज बढ़ती जनसंख्या और जागरूकता की कमी की वजह से देश और दुनिया के कई हिस्सों में पानी की कमी होती जा रही है। लोगों को दैनिक आवश्यकताओं के साथ ही पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा इसलिए जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और ज्यादा जरूरी हो गया है। पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करना, पानी की बर्बादी न करना यह हर एक विश्व के हर एक व्यक्ति का कर्त्तव्य है। 

विश्व जल दिवस 2023 की थीम

हर साल विश्व जल दिवस के मौके पर एक थीम निर्धारित की जाती है और उसी पर फोकस कर काम किया जाता है। इस साल यानी 2023 में विश्व जल दिवस की थीम है – “एक्सीलरेटिंग चेंज”- तेज़ी से परिवर्तन है। इस थीम के द्वारा जल क्षेत्र में तेज़ी और तत्कालीनता के महत्व पर ज़ोर दिया जाएगा। 

Pic credit- freepik