Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Water Day 2022: जानें पानी से जुड़े कुछ रोचक और जरूरी तथ्य

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 22 Mar 2022 09:43 AM (IST)

    World Water Day 2022 पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है बिना इसके जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन क्या आप जानते हैं धरती पर मौजूद पानी ...और पढ़ें

    Hero Image
    World Water Day 2022: पानी से जुड़े मजेदार तथ्य

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, World Water Day 2022: पृथ्वी पर मौजूद कई जरूरी तत्वों में से एक, जल जीवन की आधारभूत आवश्यकता है। बिना इसके प्राणियों और पौधों की जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती इसलिए जल को जीवन कहा गया है। लेकिन बढ़ते औद्योगिकीकरण, पानी की बर्बादी और नेचुरल स्त्रोतों के दोहन से मानव जीवन को पानी की भारी कमी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। तो पानी के महत्व और उसके संरक्षण के तरीकों को बताने के मकसद से हर साल 22 मार्च का दिन 'वर्ल्ड वॉटर डे' के रूप में मनाया जाता है। इस साल इस दिन को 'भूजल: अदृश्य को दृश्य बनाना' थीम के साथ मनाया जा रहा है क्योंकि देश में जल संकट गहराते जाने की प्रमुख वजह है, भूमिगत जल का निरंतर घटता स्तर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय दुनियाभर में करीब तीन बिलियन लोगों के समक्ष पानी की समस्या है और विकासशील देशों में तो यह समस्या कुछ ज्यादा ही गंभीर होती जा रही है। आइए इस मौके पर एक नजर डालते हैं जल से जुड़े अहम फैक्ट्स एंड फिगर्स पर...

    - 326 मिलियन ट्रिलियन गैलन पानी हमारी धरती पर मौजूद है। 

    - 97% पानी सिर्फ समुद्र में है। नमकीन होने की वजह से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

    - 2% पानी ग्लेशियर आइस कैप्स में है।

    - महज 1% पानी ही पीने और रोजाना के कामकाज के लायक है।

    - इंसान बिना पानी के बस एक हफ्ते ही जी सकता है।

    - 80% बीमारियां विकासशील देशों में पानी से जुड़ी हुई हैं।

    - अंटार्कटिका में 90% ताजा पानी मौजूद है।

    - रूस के बैकाल झील में पृथ्वी का 20% शुद्ध पेयजल यहीं मौजूद है।

    - मानव शरीर में 1 प्रतिशत जल की कमी होने पर प्यास लगती है और 10 प्रतिशत की कमी होने पर उसकी मृत्यु हो सकती है।

    - हाथी के अंदर 5 किलोमीटर दूर से ही पानी का पता लगाने की क्षमता होती है।

    - मानव के मस्तिष्क का 75%, खून का 83% और दांत का 10% पानी है।