Move to Jagran APP

World Water Day 2021: इस अमूल्य धरोहर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनया जाता है यह दिन

World Water Day 2021 इंसान मंगल ग्रह पर तो पानी की तलाश कर रहा है पर धरती पर बढ़ते संकट को इग्नोर कर रहा है। तो हमें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जागरूर होना होगा। वरना ये समस्या और भयावह रूप ले सकती है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 06:58 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:58 AM (IST)
World Water Day 2021: इस अमूल्य धरोहर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनया जाता है यह दिन
विश्व जल दिवस की एक खूबसूरत तस्वीर

सभ्यताओं के जन्म के साथ ही मनुष्य द्वारा जल को महत्व दिए जाने में कमी आने लगी। प्रथम दार्शनिक कहे जाने वाले थेल्स ने सैकड़ों वर्ष ईसा पूर्व कहा था कि जल ही समस्त भौतिक वस्तुओं का कारण और समस्त प्राणी जीवन का आधार है, परंतु अफसोस के साथ कहना होगा कि भारत समेत पूरी दुनिया तब से अब तक इस अमूल्य धरोहर को सहेजने में विफल रही है। इसी वजह से हर साल विश्व जल दिवस मनाया जाता है। 

loksabha election banner

कब से हुई ‘विश्व जल दिवस’ मनाने की शुरूआत 

दुनिया को पानी की जरूरत से अवगत कराने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र ने ‘विश्व जल दिवस" मनाने की शुरुआत की थी। 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण तथा विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में विश्व जल दिवस को मनाने की शुरूआत की गई थीl  जिसका आयोजन पहली बार 1993 में 22 मार्च को हुआ था। 

क्या है जल दिवस मनाने का उद्देश्य 

दुनिया को पानी बचाना कितना जरूरी है, ये हमारा मूलभूत संसाधन है, इससे कई काम संचालित होते हैं और इसकी कमी से ज्यातार क्रिया कलाप ठप हो सकते हैं। अस्तित्व पर संकट गहरा सकता है। 

विश्व जल दिवस 2021 की थीम

हर साल विश्व जल दिवस की एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम “वेल्यूइंग वाटर” है, जिसका लक्ष्य लोगों को पानी का महत्व समझाना है। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल पाता और फिर लोग गंदा पानी पीकर कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। 

ऐसे मनाया जाता है विश्व जल दिवस

हर साल विश्व जल दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। भाषण, कविताओं और कहानियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और इसका महत्व समझाने की कोशिश की जाती है। तमाम तरह की तस्वीरें और पोस्टर साझा किए जाते हैं जिनका लक्ष्य लोगों को पानी की महत्ता समझाना होता है।

Pic credit- freepik 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.