विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Students Day 2022: किसकी याद में मनाया जाता है वर्ल्ड स्टूडेंट डे और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जानें यहां

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2022 09:14 AM (IST)

World Students Day 2022 विश्व विद्यार्थी दिवस हर साल 15 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जाता है। ये दिवस भारत ...और पढ़ें

World Students Day 2022: विश्व विद्यार्थी दिवस इतिहास, महत्व व उद्देश्य
World Students Day 2022: विश्व विद्यार्थी दिवस इतिहास, महत्व व उद्देश्य

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Students Day 2022: दुनियाभर में हर वर्ष 15 अक्टूबर का दिन 'विश्व छात्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत रत्न से सम्मानित और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। तो कब से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत, क्या है इसका महत्व व इस बार की थीम, जानें यहां।

कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत?

वर्ल्ड स्टूडेंट-डे को देश के प्रख्यात वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर हर साल मनाया जाता है। डॉ. कलाम के साइंस और टेक्नोलॉजी की फील्ड में उत्कृष्ट योगदान के अलावा दुनियाभर के स्टूडेंट्स की तरक्की के लिए किए कार्यों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2010 में उनका 79वां जन्म दिवस पहली बार वर्ल्ड स्टूडेंट डे के रूप में मनाया गया था और उनके जन्मदिवस 15 अक्टूबर को ही हर साल यह दिवस मनाए जाने का फैसला लिया गया। तभी से डॉ. कलाम का जन्मदिवस विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्टूडेंट डे?

डॉ. अब्दुल कलाम ने पूरे जीवन छात्रों की तरक्की पर ध्यान दिया। छात्रों के लिए उनके इस योगादन और वैज्ञानिक क्षेत्र में किये गये कार्यों को देखते हुए उनके जन्म दिवस के अवसर को विश्व विद्यार्थी दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया गया था। 

वर्ल्ड स्टूडेंट डे का महत्व

विद्यार्थियों के लिए यह दिन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जीवन हमें इस बात की सीख देता है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो शिक्षा द्वारा हम इन सभी बाधाओं को पार कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में तरह-तरह की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

Pic credit- freepik