Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Photography Day 2022: जानें कब से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और इस साल की थीम

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 11:35 AM (IST)

    World Photography Day 2022 हर साल 19 अगस्त का दिन पूरी दुनिया में विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। फोटोग्राफी एक कला है और इसे ही प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ये दिन मनाया जाता है।

    Hero Image
    World Photography Day 2022: जानें कब मनाया जाता है वर्ल्ड फोटोग्राफी डे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Photography Day 2022: हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। फोटोग्राफी एक तरह की कला है। फोटोग्राफी के जरिए बिना बोले व्यक्ति से लेकर जीव-जंतुओं तक की भावनाओं को व्यक्त किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, इस साल की थीम और साथ ही अन्य जरूरी बातें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटोग्राफी डे का इतिहास

    विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत 9 जनवरी, 1839 को फ्रांस में हुई थी। उस समय एक फोटोग्राफी प्रक्रिया की घोषणा की गई थी, जिसे डॉगोरोटाइप प्रक्रिया कहा जाता है और इसी प्रक्रिया को दुनिया की पहली फोटोग्राफी की प्रक्रिया माना जाता है। फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने इसका आविष्कार किया था। इसके बाद 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की और उसका पेटेंट हासिल कर लिया। तब से ही हर साल 19 अगस्त का दिन 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' यानी 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' के तौर पर मनाया जाने लगा।

    वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2022 थीम

    विश्व फोटोग्राफी दिवस 2022 का थीम/विषय "लेंस के माध्यम से महामारी का लॉकडाउन (Pandemic Lockdown through the lens)" है। इस थीम का मतलब है हम कैमरे (लेंस) के जरिए महामारी के चलते हुए लॉकडाउन को कैसे देखते हैं। कोरोना वायरस के चलते भारत में ही नहीं दुनियाभर में लॉकडाउन लगाया गया था और इस समय लोगों ने कुकिंग, डांस, म्यूजिक के साथ फोटोग्राफी करना भी सीखा।

    दुनिया की पहली 'सेल्फी' 182 साल पहले ली गई थी

    क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली 'सेल्फी' कब ली गई थी और ये किसने ली थी? अगर नहीं तो यहां है इसका जवाब। आज से लगभग 182 साल पहले मतलब साल 1839 में अमेरिका के रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने पहली 'सेल्फी' ली थी। तब तक कोई जानता भी नहीं था कि सेल्फी होती क्या है। रॉबर्ट कॉर्नेलियस द्वारा खीची गई पहली सेल्फी आज भी यूनाइटेड स्टेट लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस प्रिंट में सहेज कर रखी गई है।

    Pic credit- freepik

    comedy show banner
    comedy show banner