विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Food Day 2022 : आज है वर्ल्ड फूड डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

By Pravin KumarEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2022 09:06 AM (IST)

World Food Day 2022 दुनियाभर में एक साथ 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। इसी दिन साल ...और पढ़ें

World Food Day 2022 : आज है वर्ल्ड फूड डे, जानें इसका इतिहास और महत्व
World Food Day 2022 : आज है वर्ल्ड फूड डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Food Day 2022 : हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1981 में मनाया गया था। उसके बाद से हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना है। साथ ही पोषण युक्त आहार लेने के फायदे की जानकारी उपलब्ध कराना है। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। इससे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। इनमें किसी पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार का सेवन करें। आइए, वर्ल्ड फूड डे का इतिहास और महत्व जानते हैं-

वर्ल्ड फूड डे का इतिहास

दुनियाभर में एक साथ 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। इसी दिन साल 1945 में एफएओ की स्थापना हुई थी। एफएओ का फुल फॉर्म फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन है। यह संगठन खाद्य सुरक्षा और पोषक तत्व के संबंध में कार्य करती है। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके प्रयास के चलते साल 1979 में कांग्रेस ऑफ एफएओ ने वर्ल्ड फूड डे मनाने की घोषणा की। इसके बाद साल 1981 से 16 अक्टूबर को हर साल वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड फूड डे का महत्व

वर्तमान समय में दुनिया के कई देश गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं। उन देशों के लोगों को रोजाना संतुलित आहार नहीं मिल पाता है। आसान शब्दों में कहें तो लोगों को संतुलित आहार नहीं मिलता है। इस वजह से अधिकांश लोग कुपोषित हो जाते हैं। साथ ही कई अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। कुपोषण के चलते हर साल बड़ी संख्या में लोग काल के गाल में समा जाते हैं। इसके लिए हर साल अक्टूबर महीने में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।