Move to Jagran APP

World Environment Day 2020- जानें, क्यों मनाया जाता है 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस

World Environment Day 2020- लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 02:23 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 07:08 AM (IST)
World Environment Day 2020- जानें, क्यों मनाया जाता है 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस
World Environment Day 2020- जानें, क्यों मनाया जाता है 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका खास मकसद है पर्यावरण की हिफाजत करना। दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 1972 में हुई। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। स्वीडन में 1972 में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया।

loksabha election banner

कहावत है कि अगर आप प्रकृति से प्यार करेंगे तो प्रकृति अपने अनंत संसाधनों से आपकी रक्षा करेगी। लेकिन आधुनिक युग में हमने प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया है। धरती का सीना चीर कर उसके संसाधनों का गलत तरीके से दोहन किया जा रहा है। इसके अलावा, हमें जीवन देने वाले पेड़-पौधों को हमने अपनी सुविधाओं के लिए नष्ट किया है।

पर्यावरण दिवस 2020 महत्व

पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है, जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। प्रकृति की रक्षा के लिए दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों की चुनौतियों से निपटने के लिए हर साल संयुक्त राष्ट्र में मंथन होता है।

विश्व पर्यावरण दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमें अपनी प्रकृति से प्रेम करना चाहिए। पेड़-पौधों को अपनी सुख सुविधाओं के लिए नष्ट नहीं करना चाहिए, बल्कि पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा लगने चाहिए, ताकि हमारी धरती हरी-भरी रहे। आधुनिक समय में औद्योगिकीकरण ने कार्बन उत्सर्जन की मात्रा को कई गुणा बढ़ा दिया है। कार्बन से उत्पन्न प्रदूषण को तभी कम किया जा सकता है, जब हम खूब पेड़-पौधें लगाए। नदी, नाले, धरने इत्यादि की रक्षा करें। विश्व पर्यावरण दिवस को तब ही सफल बनाया जा सकता है, जब हम पर्यावरण के प्रति इन बातों का ख्याल रखेंगे। हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।            Written By Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.