Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    होटल और ट्रेन में सफेद चादर देख आपके मन में भी आता है सवाल, तो जानें इसकी वजह

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 05:04 PM (IST)

    यदि आप लगातार सफर करते हैं और होटलों में रुकते हैं तो क्या आपने कभी ध्यान दिया कि बिस्तरों को सफेद चादर से क्यों ढका जाता है? इतना ही नहीं ट्रेन में भी सिर्प सफेद चादर का इस्तेमाल होता है। अगर आपको इसकी वजह नहीं पता तो हम बताते हैं आपको इसके पीछे क्या कारण कि ज्यादातर होटलों में रंगीन बेडशीट का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता?

    Hero Image
    इसलिए ट्रेन और होटल में यूज होती है सफेद चादर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। White Bed Sheets: होटल हो या ट्रेन, आप नोटिस करेंगे कि वहां बेडशीट हमेशा सफेद ही होती हैं। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों? दरअसल, इसके पीछे एक दिलचस्प कारण है। शायद आपको नहीं मालूम कि होटल और रेलवे बेडशीट को साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। ब्लीचिंग से रंगीन चादरें आसानी से फीकी पड़ जाती हैं। सफ़ेद चादरों को रंग ज्यों तो त्यों बना रहता है, और वह फीकी नहीं पड़ती। ब्लीचिंग से चादरों में गंध भी नहीं रहती। इसलिए, रंगीन चादरों की तुलना में सफेद चादरें होटल और ट्रेन में इस्तेमाल की जाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए भी यूज होती है सफेद चादर

    • इसके साथ ही, सफेद रंग तनाव को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में बाहर से आने पर्यटकों का मन शांत रहे और वे होटल के रूम में घुसते ही आराम महसूस करें इसलिए भी सफेद चादर यूज की जाती है। साथ ही इससे यात्रियों के आसपास पॉजिटिव वाइब्स भी आती है।
    • सफेद बेडशीट का इस्तेमाल करने का दूसरा कारण यह भी है कि इन पर दाग.धब्बे और गंदगी साफ तौर पर नजर आती है। होटल कर्मचारी सफेद चादरों के साथ किसी भी दाग को आसानी से पहचान सकते हैं और उसे साफ कर सकते हैं। ऐसा करना कलरफुल बेडशीट के साथ थोड़ा मुश्किल है।
    • जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सफेद रंग शांति और आराम का प्रतीक है और इसका इस्तेमाल कपल्स हनीमून के दौरान भी करते हैं। इसलिए, इससे जोड़े के बीच प्रेम संबंध भी बढ़ता है और उन्हें अपनी सभी चिंताओं को भूलने में भी मदद मिलती है। होटल में भी कई कपल्स हनीमून के दौरान रूकते हैं, तो उनके लिए ऐसे में बेडशीट का खास महत्व है।
    • जब भी आप होटल रूम में रुकने के लिए जाएंगे तो सफेद बेडशीट से आप हाइजीन का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। बेडशीट और तकिये साफ न होने पर आप आसानी से उन्हें बदलने के लिए भी कह सकते हैं। लेकिन, कलरफुल बेडशीट में गंदगी छिप जाएगी।

    Picture Courtesy: Freepik