Move to Jagran APP

Valentine Day 2022: क्यों हर साल मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे', क्या आप जानते हैं इसका इतिहास?

Valentine Day 2022 इस मौसम के आने से युवा दिलों की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में एक प्रेमी अपने प्यार का इज़हार अपने हमदम से करता है और इस इज़हार-ए-इश्क़ में कुछ लोगों को कामयाबी तो कुछ लोग फैल भी होते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 14 Feb 2022 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 14 Feb 2022 09:06 AM (IST)
Valentine Day 2022: क्यों हर साल मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे', क्या आप जानते हैं इसका इतिहास?
Valentine Day 2022: क्यों हर साल मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे', क्या आप जानते हैं इसका इतिहास?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Valentine's Day 2022: दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जो प्यार के बिना खुश रह सके, प्यार जीवन में न हो, तो ज़िंदगी वीरान हो जाती है। चाहे फिर मां-बाप का प्यार हो, भाई-बहन का, दोस्त का या फिर प्रेमी-प्रेमिका का। प्यार के बिना जिंदगी अधूरी है। इस प्यार को जारी रखने के लिए ही प्रकृति ने वसंत ऋतु जैसा मौसम बनाया है। जब बाग़-बगीचे में चिड़ियों की चहचहाहट सुनने को मिलती है, बागों में फूल खिल जाते हैं। वहीं, पतझड़ में बहार आ जाते हैं। ऐसा लगता है मानों नई ज़िंदगी की शुरुआत हो रही है।

loksabha election banner

इस मौसम के आने से युवा दिलों की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में एक प्रेमी अपने प्यार का इज़हार अपने हमदम से करता है, और इस इज़हार-ए-इश्क़ में कुछ लोगों को कामयाबी, तो कुछ लोग फैल भी होते हैं। वैसे प्यार के इज़हार में किसी ख़ास दिन का इंतज़ार क्या करना, अगर दिल में किसी के लिए प्यार है, तो उसे जल्द से जल्द बयां कर देना चाहिए। ऐसे करने से दोनों पक्षों को क्लीयरटी मिल जाती है। हालांकि, कई मामले में प्यार का इज़हार महज़ दो लोगों के आपसी अंडरस्टैंडिंग से हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में बहुत इंतज़ार करना पड़ता है और ये इंतज़ार फरवरी के महीने में ख़त्म हो जाता है।

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

सदियों पहले, जब रोम में राजा क्‍लॉडियस का राज था, जो अपने पराक्रम, वीरता और श्रेष्ठता के लिए दुनिया भर में मशहूर थे और एक दिन क्‍लॉडियस ने अपने सम्राज्य को विश्व शक्ति बनाने के लिए अजीबोग़रीब फ़रमान जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने सम्राज्य के किसी भी पुरुष को शादी नहीं करने का आदेश दिया। इस बारे में क्‍लॉडियस का कहना था कि शादी करने से पुरुष की बौद्धिक और शारीरिक शक्ति ख़त्म हो जाती है। ऐसे में रोम की वीरता और श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए पुरुषों को अविवाहित रहना ज़रूरी है।

क्‍लॉडियस के इस तुग़लकी फ़रमान से पूरे रोम में हाहाकार मच गया। लोगों ने, खासकर महिला वर्ग ने इसका पूरा विरोध किया और वे धार्मिक संतों के पास पहुंचे। इसके बाद संत वैलेंटाइन ने क्‍लॉडियस के इस तुग़लकी फ़रमान का पुरज़ोर विरोध किया और रोम के लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त संत वैलेंटाइन ने क्‍लॉडियस के आदेश की परवाह न करते हुए, रोम में सैनिकों और अधिकारियों समेत आम लोगों की शादी करवाई। जिससे क्लॉडियस काफी नाराज़ हुए और उन्होंने 14 फरवरी सन् 269 को संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया और फिर संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार कर उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। जिस दिन संत वैलेंटाइन को सूली पर लटकाया गया, उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की प्रथा की शुरुआत हुई।

कब है वैलेंटाइन डे?

हर साल 14 फरवरी का दिन दुनिया भर में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन साल का सबसे रोमांटिक दिन होता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं और लव एक्सपर्ट भी लोगों को वैलेंटाइन डे पर ही ऐसा करने की सलाह देते हैं, क्या आप जानते हैं क्यों? अगर नहीं, तो आज हम आपको वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, और इसकी शुरुआत कब से हुई, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.