Move to Jagran APP

Valentine's Day Recipes 2021: वैलेंटाइन डे पर बनाएं मिनटों में तैयार होने वाले ये सरप्राइज डिश, पार्टनर को जरूर आएगा पसंद

Valentines Day Recipes 2021 कोरोना वायरस महामारी में घर से बाहर सार्वजनिक जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है। इसके लिए घर पर ही वैलेंटाइन सेलिब्रेट करना चाहिए। युवाओं को चाइनीज ज्यादा अच्छा लगता है। मंचूरियन नूडल्स आदि उनके फेवरेट होते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 10:00 AM (IST)
Valentine's Day Recipes 2021: वैलेंटाइन डे पर बनाएं मिनटों में तैयार होने वाले ये सरप्राइज डिश, पार्टनर को जरूर आएगा पसंद
युवाओं को चाइनीज ज्यादा अच्छा लगता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Valentine's Day Recipes 2021: आज प्यार, इश्क़ और मोहब्बत के लिए विशेष दिन है। आज के दिन यानी 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस मौके पर कपल्स अपने चाहने वाले के साथ रहकर स्पेशल वक्त गुजारते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी में घर से बाहर सार्वजनिक जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है। इसके लिए घर पर ही वैलेंटाइन सेलिब्रेट करना चाहिए। चर्चित हस्तियां भी लोगों से घर पर ही वैलेंटाइन मनाने की अपील कर रहे हैं। अगर आप घर पर वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की तैयारियां कर रहे हैं और खाने में क्या बनाएं ? इस सवाल को लेकर दुविधा में हैं, तो आप इन चीजों को अपनी डिश में जोड़ सकते हैं। आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि स्पेशल डे पर क्या बनाना सही रहेगा -

loksabha election banner

कविता सिंह, फाउंडर, कबिताज किचन कहती हैं, वैलेंटाइन डे पर सब लोग केक खाना पसंद करते हैं। आजकल वेज रैप ट्रेंड में चल रहे हैं, उनमें बहुत सारी वैरिएशन कर सकती हैं। इन्हें स्टार्टर में रख सकती हैं। अगर केक के बारे में बात करें तो  केक की बहुत सारी रेसिपीज हैं। बिस्किट से केक बना सकती हैं। कुकर और कड़ाही में केक बना सकती हैं। जिन्हें बेकिंग में केक के जल जाने या कच्चा रह जाने का डर लगता है वे नो बेक केक बना सकती हैं।

बिस्किट को ब्लांच कीजिए दूध के साथ और उसमें इनो डाल दीजिए। इससे बढ़िया केक बनता है। इस पर किसी भी तरह की आइसिंग जैसे चॉकलेट पिघलाकर या चॉकलेट कस करके डाल सकती हैं। इसके अलावा चीज केक बना सकती हैं। सैंडविच और हॉट चॉकलेट बना सकती हैं। युवाओं को सैंडविच के साथ हॉट चॉकलेट पीना बहुत पसंद आता है। मोमोज सभी को पसंद आते हैं।

कोविड से पहले वैलेंटाइन डे पर युवा बाहर जाते थे और अपनी पसंद का खाना खाते थे। युवाओं को चाइनीज ज्यादा अच्छा लगता है। मंचूरियन, नूडल्स आदि उनके फेवरेट होते हैं। ये सब चीजें घर पर बना सकती हैं। आपके परिवार में किस चीज को ज्यादा पसंद किया जाता है। वही घर पर बनाइए। अगर आप सभी मसाला सोडा पी सकते हैं तो इसे पिएं। सोडा में कोल्ड ड्रिंक के साथ जलजीरा डालकर भी फ्लेवर बहुत अच्छा आता है। लेमन टी और आइस टी बना सकती हैं।

शेफ विकास खन्ना अपनी रसोई का सीक्रेट बताते हुए कहते हैं, एक बार मैंने अपने रेस्तरां में वैलेंटाइन डे पर खाना बनाया था। उसमें नॉर्थ केरल की डिश थी, जिसे मैंने शहद और ओएस्टर से तैयार किया था। केसर के डीप फ्लेवर वाली इस वैलेंटाइन डिश ने लोगों को अंगुलियां चाटने पर मजबूर कर दिया। ऐसे खास मौके पर यही सर्व कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.