Move to Jagran APP

Summer Tips: गर्मी में भी घर रहेगा ठंडा, अगर आजमाएंगे ये 6 ट्रिक्स

Summer Tips गर्म मौसम से छुटकारा पाने के लिए हम आमतौर पर एसी या कूलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा भी कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप घर को ठंडा रख सकती हैं।

By Poonam MehtaEdited By: Published: Thu, 21 Apr 2022 01:29 PM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2022 01:29 PM (IST)
Summer Tips: गर्मी में भी घर रहेगा ठंडा, अगर आजमाएंगे ये 6 ट्रिक्स
Summer Tips: गर्मी में भी घर रहेगा ठंडा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हजारों परेशानियां होने लगती हैं। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए पंखे के अलावा AC और कूलर जैसी चीजों का भी इस्तेमाल करना पड़ता है।

loksabha election banner

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिजली जाने के बाद आप इस गर्मी से कैसे बचेंगे। तो आइए जानते हैं उन प्राकृतिक तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप गर्मियों के मौसम में भी घर को ठंडा रख सकते हैं।

पेड़-पौधे लगाएं

गर्मियों के मौसम में घर के आस-पास हरियाली का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप घर पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। ज्यादातर पौधों को घर के ऐसे हिस्सों पर लगाएं जहां से हवा आसानी से अंदर जा सके जैसे कि खिड़की और दरवाजों पर। ऐसा करने से आपका कमरा ठंडा रहेगा। पेड़-पौधे घर पर सीधे पड़ने वाली सूरज की किरणों को रोकने में भी मदद करते हैं।

रात में खिड़कियां खुली रखें

पुराने समय में घर को ठंडा रखने का सबसे आसान तरीका था खिड़कियों को खोल कर सोना। गर्मियों के मौसम में रात भर खिड़कियों को खुला छोड़ दें। इससे आपके घर में वेंटिलेशन बना रहेगा।

रात में छत पर पानी का छिड़काव करें

गर्मियों के मौसम में शाम के समय छत पर पानी का छिड़काव कर सकते हैं। इससे घर जल्द ही ठंडा हो जाता है।

हल्के रंग और कॉटन की बेडशीट

इन दिनों घर में हल्के रंग और कॉटन की बेडशीट के साथ-साथ हल्के रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे न केवल आपको सुकून मिलेगा बल्कि गर्मी भी कम लगेगी।

क्रॉस वेंटिलेशन को बढ़ावा दें

क्रॉस वेंटिलेशन के दौरान घर की विपरीत दिशाओं की खिड़कियों को खोलने की जरूरत पड़ती है। इसका मतलब है कि ठंडी हवा आपके घर में आएगी और गर्म हवा को घर के बाहर निकाल देगी।

एग्जॉस्ट फैन का करें इस्तेमाल

घर के किचन और बाथरूम में यूज होने वाले एग्जॉस्ट फैन को ज्यादा समय चालू रखें। ऐसे करने से वहां की गर्म नमी वाली हवा बहार चली जाती है और आपका घर ठंडा हो सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.