Gifts For Christmas 2019: आपके करीबी लोगों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 गिफ्ट्स आइडियाज़!
Gifts For Christmas 2019क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसका हर कोई इंतज़ार करता है। ये दिन है अपने करीबी लोगों के साथ दिन बिताने पार्टी करने और सबसे अहम गिफ्ट्स लेने और देने का।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gifts For Christmas 2019: क्रिसमस का त्योहार अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया जाता है। ये दिन ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाते हैं। इस दिन अपना प्यार जताने के लिए खास और करीबी लोगों तोहफे भी दिए जाते हैं।
अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार में सभी को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, लेकिन क्या दें ये समझ नहीं आ रहा? तो घबराएं नहीं, हम आपकी मदद के लिए हाज़िर हैं। हमने बेस्ट 5 गिफ्ट आइडियाज़ की लिस्ट बनाई है जो आप क्रिसमस पर दे सकते हैं। इस लिस्ट के अलावा, आप गिफ्ट में कपड़े भी दे सकते हैं। हालांकि, ये देखना बेहद ज़रूरी है कि आप जिसके लिए गिफ्ट ले रहे हैं उसे क्या पसंद या किस चीज़ की ज़रूरत है।
ये 5 चीज़ें बाज़ार में आसानी से उपलब्ध होती हैं।
बास्कट
एक गुडी बास्कट से अच्छा गिफ्ट शायद ही कोई हो। अगर आपके दिमाग़ में कई सारी छोटी-छोटी चीज़ें हैं तो आप इनको मिलाकर एक बास्कट में पैक कर सकते हैं और आपकी गुडी बास्कट तैयार हो जाएगी। इसमें आप किताब, बॉडी लोशन, बॉडी वॉश, खुशबूदार मोमबत्तियां, कीचैन जैसी चीज़ें रख सकते हैं।
स्नोग्लोब
अगर आप अपने करीबी लोगों को खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उनकी पसंद का स्नोग्लोब दिया जा सकता है। मार्केट में आपको कई तरह के स्नोग्लोब आसानी से मिल जाएंगे।
बुकएंड्स
जन्मदिन या फिर किसी भी खास मौकों पर किताब देना अब एक आम गिफ्ट हो गया है। जिन लोगों को किताबें पढ़ने का शौक़ है उन्हें बुक्स के अलावा आप बुकएंड्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। बुकएंड्स किताबों को अच्छे और सलीक़े से रखने के काम आता है।
खुशबूदार मोमबत्तियां
क्रिसमस में हवा की खुशबू ही बदल जाती है। ऐसे में खुशबूदार मोमबत्तियां गिफ्ट देना अच्छा रहेगा। जो भी इन्हें जलाएगा उसका घर खुशी और इसकी खुशबू से भर जाएगा। अगर आपके दोस्तों में या फिर परिवार में किसी को मोमबत्तियां पसंद हैं तो ये उनके लिए एक परफेक्ट गिफ्ट होगा।
मफ्लर या फिर स्कार्फ
ठंड के मौसम में कोट या जैकेट के साथ मफ्लर या फिर स्कार्फ बड़ा काम आता है। साथ ही ये आसानी से कहीं भी मिल सकता है। आप चाहें तो इसे कस्टामाइज़ भी करवा सकते हैं।