Costliest Tea In The World: ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, कीमत कर देगी हैरान!
Costliest Tea In The World 10 रुपये से शुरू होती लेकिन दुनिया में चाय की कुछ ऐसी भी किस्में हैं जिसका एक घूंट भी लाखों रुपए का है। इस चाय की कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Costliest Tea In The World: भारत में आप किसी के भी घर जाएं, वहां आपका स्वागत चाय से ही होता है। चाय सबकी ज़रूरत बनती जा रही है। लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। यहां तक कि बिगड़ते मौसम में तबियत ख़राब होने पर भी चाय पीने की सलाह दी जाती है। चाय का प्रचलन पिछले कुछ समय में तेज़ी से बढ़ा है। समोसा, कचौड़ी और बन-बटर कुछ ऐसे स्नैक्स हैं जो चाय के बिना अधूरे हैं।
सिर्फ भारत में ही नहीं चाय के दीवाने आपको दुनिया भर में मिल जाएंगे। आमतौर पर भारत में एक कप चाय की कीमत 10 रुपये से शुरू होती, लेकिन दुनिया में चाय की कुछ ऐसी भी किस्में हैं जिसका एक घूंट भी लाखों रुपए का है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चाय के बारे में जिनकी कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे। ये चाय इतनी महंगी हैं कि इनकी कीमत में फ्लैट भी खरीदा जा सकता है।
दाहुंग पाओ टी (Da-Hong Pao Tea)
चीन के एक छोटे से शहर फूजियान के वूईसन एरिया में पाई जाने वाली चाय सेहत के लिहाज़ से काफी लाभदायक मानी जाती है। एक खास पेड़ से तैयार दाहुंग पाओ टी को जीवनदायनी भी माना जाता है, जिसकी वजह से इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। ऐसा कहा जाता है इसको पीने से ही सारी बीमारियां दूर भाग जाती हैं।
"दाहुंग पाओ" नाम की चाय की पत्ती को दुनिया की सब से मंहगी चाय की पत्ती कहा जाता है और इस चाय को पीने के लिए बहुत से लोग लाखों रुपये देने के लिए तैयार रहते हैं। इस चाय की पत्ती के महंगे होने का कारण यह है कि इस चाय की पत्ती का पौधा दुर्लभ है और उसे विशेष प्रकार से देख-रेख की ज़रूरत होती है।
चीन में लोगों का कहना है कि जब मींग शासन के दौरान महारानी की तबीयत खराब हुई थी तो इसी चाय से उन्हें ठीक किया गया था जिसके बाद राजा ने "दाहुंग पाओ" की खेती करने का आदेश दिया। यह राजा हमेशा लाल रंग का एक लंबा चोगा पहना करते थे, इसलिए इस चाय की पत्ती का नाम "दाहुंग पाओ" रखा गया, जिसका मतलब है 'लंबा लाल पड़'।