Meditation Power: रोज़ाना करेंगे 'ध्यान' तो बढ़ेगी आपकी रचनात्मक क्षमता!
जन्म से ही हर इंसान के अंदर कुछ ऐसी रचनात्मक क्षमताएं होती हैं जो उसे बाकी लोगों की तुलना में अलग बनाती हैं। काबीलियत किसी भी तरह की हो सकती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Meditation Power: एक लेटेस्ट अध्ययन की मानें तो कुछ ध्यान यानी मेडीटेशन तकनीकें आपकी रचनात्मक सोच को बढ़ावा दे सकती हैं, भले ही आपने पहले कभी ध्यान (meditate) न किया हो।
जन्म से ही हर इंसान के अंदर कुछ ऐसी रचनात्मक क्षमताएं होती हैं जो उसे बाकी लोगों की तुलना में अलग बनाती हैं। काबीलियत किसी भी तरह की हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि हम खुद अपने अंदर छिपी अलग-अलग प्रतिभाओं को समझ नहीं पाते। क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी कोशिश से आप अपने अंदर छिपी इस प्रतिभा को और बढ़ा सकती हैं।
एक अध्ययन के अनुसार यह बात सामने आई है कि जो लोग रोज़ाना ध्यान करते हैं या अपने दिमाग़ को शांत करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेते हैं वे अन्य लोगों से ज्यादा रचनात्मक होते हैं। यानी यह कहना ग़लत नहीं है कि ध्यान कने से आपकी रचनात्मक क्षमता कई गुणा बढ़ जाती है। खासकर वे लोग जो अपने लेखन, अदाकारी, चित्रकारी और संगीत में सुधार चाहते हैं उन्हें मेडिटेशन ज़रूर करना चाहिए।
जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 'माइंडफुलनेस' ने इस बात का समर्थन किया है कि ध्यान करने से मानव की अनुभूति पर एक लंबे समय तक प्रभाव हो सकता है, जिसमें हम नए विचारों की कल्पना भी करते हैं। अनुभवी मेडिडेटर्स के अलावा, नौसिखियों को भी ध्यान से लाभ हो सकता है।
यानी अगर आपको लगता है कि आप बिल्कुल भी क्रिएटिव नहीं हैं या आप में बिल्कुल भी रचनात्मक क्षमता नहीं है तो भी आप मेडिटेशन के सहारे अपनी इस खूबी को हासिल कर सकते हैं। ऐसा कोई नहीं है जिसमें रचनात्मक क्षमता न हो, हम सभी का अपनी रचनाओं को दर्शाने का तरीका अलग ही होता है। लेकिन ध्यान एक ऐसा माध्यम है जो आपको अपनी इस छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने का रास्ता दिखाता है।
एक इंसान के शरीर में 7 चक्र होते हैं, दूसरे चक्र को स्वाधिस्थान चक्र कहा जाता है। यही वो चक्र है जो आपकी रचनात्मक प्रतिभा से सीधे तौर पर जुड़ा होता है। जब हम इस चक्र को फोकस कर ध्यान करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। एक बार आपका स्वाधिस्थानचक्र जागृत हो जाए तो आपकी सोच और समझने की क्षमता भी खुद ब खुद बढ़ जाएगी।