विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Teej Decoration Ideas: तीज पर घर को दें शानदार लुक, गेस्ट भी सेल्फी लेने से नहीं हटेंगे पीछे

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 18 Aug 2023 06:29 PM (IST)

Teej Decoration Ideas देशभर में कल हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं ...और पढ़ें

Teej Decoration Ideas: तीज पर अपने घर को दें शानदार लुक, फॉलो करें ये टिप्स
Teej Decoration Ideas: तीज पर अपने घर को दें शानदार लुक, फॉलो करें ये टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Teej Decoration 2023: हरियाली तीज का पर्व कल यानी 19 अगस्त को धूमधाम से देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं और अच्छे से सजती-संवरती हैं।

इस पर्व की तैयारी महिलाएं पहले से ही शुरु कर देती हैं। तीज के दिन क्या पहनेंगी, क्या खाना बनेगा आदि। इस दिन घर को भी खूब सजाया जाता है। अगर आप भी घर को सजा रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ डेकोरेशन आइडियाज हम लेकर आए हैं।

कलरफुल छातों का करें प्रयोग

आप घर के गार्डन एरिया को सजाने के लिए कलरफुल छातों का प्रयोग कर सकती हैं। घर के गार्डन एरिया में एक साइड पर कलरफुल छातों से ये एक ब्रैकड्राउंड वॉल बना लें। इसके पास ही दो मटकों को रख दें और इनमें गेंदे के फूल का हार डाल दें और थोड़ा बाहर करें । इसके सामने इस त्योहार की सेलिब्रेशन की फोटोज ले सकती हैं।

गेंदे के फूलों से सजाएं

अगर आपके गार्डन एरिया में झूला है, तो इसे आप गेंदे के फूलों से सजाएं और इस पर पीले और क्रीम कलर के कुशन रख दें। इसके साथ आसपास बैठने के लिए कुछ कुर्सियां रख दें।

फूलों की रंगोली

तीज के त्योहार को स्पेशल बनाने के लिए आप इस दिन अपने घर के मेन गेट पर फूलों से बनी रंगोली बनाएं और गेंदे के हार से गेट को सजाएं। चाहें तो आप रंग बिरंगी लाइट्स भी लगा सकती हैं।

झूले को लाल और सफेद फूलों से सजाएं

अगर आपके घर में झूला है, तो इसे सफेद और लाल फूलों से सजाएं। साथ ही इसे और आकर्षक दिखाने के लिए कॉन्ट्रास्ट कलर में सुंदर कुशन रखें। तीज त्योहार पर तैयार होने के बाद झूले पर बैठकर सेल्फी जरूर लें।

फोटोबूथ

घर के अंदर एक फोटोबूथ का सेटअप भी किया जा सकता है। इसके लिए एक वॉल का चुनाव करें, जहां अच्छी लाइट आती हो, अब गेंदे के फूल की मदद से सुंदर फोटोबूथ तैयार करें।

Pic Credit: Freepik