Move to Jagran APP

Happy Christmas 2020: कोरोनाकाल में वायरस से बचाव करते हुए मनाएं क्रिसमस का त्योहार, जानिए कैसे

Happy Christmas 2020 क्रिसमस पर भी इस वायरस का असर देखने क मिलेगा। वायरस अभी हम सब के बीच मौजूद है इसलिए हमें क्रिसमस मनाने के लिए सुरक्षित उपायों को अपनाना होगा। इन छुट्टियों के मौसम में क्रिसमस को मजेदार बनाने के तरीकें अपनाएं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 01:27 PM (IST)
Happy Christmas 2020: कोरोनाकाल में वायरस से बचाव करते हुए मनाएं क्रिसमस का त्योहार, जानिए कैसे
इस तरह करें अपनों के साथ खुशियों को सेलिब्रेट।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। साल 2020 का अंत होने जा रहा है। ये साल देश और दुनिया के लिए बेहद बुरा रहा। इस साल लोगों के पास खुशियां कम और ग़म ज्यादा रहें। साल का अंत करीब है, और क्रिसमस का त्योहार भी आने वाला है। कोरोनावायरस ने पूरे साल लोगों को बेहद परेशान किया है। इस वायरस ने सभी त्योहारों का रंग फ़ीका कर दिया है, क्रिसमस पर भी इस वायरस का असर देखने को मिलेगा ही। वायरस अभी हम सब के बीच मौजूद है इसलिए हमें क्रिसमस मनाने के लिए सुरक्षित उपायों को अपनाना होगा। इन छुट्टियों के मौसम में क्रिसमस को कुछ मजेदार बनाने के तरीकें तलाश करें। कोरोनावायरस महामारी की वजह से आपका क्रिसमस बिल्कुल वैसा नहीं होगा जैसा कि आमतौर पर होता है, लेकिन आप रचनात्मक हो सकते हैं और जश्न मनाने के कुछ नए तरीके खोज सकते हैं। इस साल आप क्रिसमस मनाने के लिए कुछ सुरक्षित और नए तरीके खोजे। कुछ नई परंपराएं बनाएं जो आपके त्योहार का रंग भी फीका नहीं करे और आप सुरक्षित भी रहें। कोविड की वजह से आपको अपने परिवार और दोस्तों से दूरी तो बनानी ही होगी, लेकिन साथ ही अपना क्रिसमस सेलिब्रेशन भी करना होगा। आइए जानते हैं कि कैसै सुरक्षित तरीके से आप क्रिसमस का त्योहार मना सकते हैं।

loksabha election banner

उन परंपराओं को प्राथमिकता दें जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं:

कोरोना की वजह से लोगों से दूरी बनाना है और अपनी हिफाजत भी करना है तो आप उन परंपराओं को प्राथमिकता दे जो सबसे ज्यादा जरूरी है। क्रिसमस पर सबसे जरूरी घर की सजावट है इसलिए आप छुट्टियों में सबसे पहले घर की सजावट करें। छुट्टियों में उन चीजों को बनाएं जिन्हें आप खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

गिफ्ट की खरीदारी और शिपिंग जल्दी करें:

कोरोना की वजह से लोग स्टोर पर जा कर खरीदारी करने के बजाए ऑनलाइन खरीदारी करना ज्यादा पसंद करेंगे ऐसे में शिपिंग कंपनियां समान पहुंचाने में देरी कर सकती है। इसलिए आप समय पर गिफ्ट खरीदें और समय पर ही उन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों तक पहुंचा दीजिए।

आंगन में पेड़ को ट्रिम करके सजाएं:

क्रिसमस के मौके पर क्रिस्मस ट्री सबसे अहम होता है। आप घर के आंगन में क्रिसमस के पेड़ को ट्रिम करें और उसे रंग बिरंगी एलईडी लाइट से सजाएं। आप पेड़ को सजाने के लिए फूल वाली लाइट और फूलों का इस्तेमाल कर सकते है।

खास यादें बनाएं:

कोरोना ने सबका मन बेज़ार कर रखा है, हम एक दूसरे के साथ रह कर उब से गए है। क्रिसमस के मौके पर हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि हमारा त्योहार यादगार बने।

आप छुट्टियों के दिनों में क्रिसमस को मजेदार बनाने के लिए कुछ अलग सोचें। आप घर में गिफ्ट बनाकर एक-दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं। आप घर में कैलेंडर बनाएं। इस दिनों को खुशनुमा बनाने के लिए नेटफिलिक्स पर सेंटा की मूवी देखें। कुछ स्पेशल ड्रिंक्स बनाएं और सांता का हेड पहनकर सेलिब्रेट करें।

दोस्तों और परिवार वालों के साथ वक्त बिताने का तरीका निकाले:

कोरोना की वजह से घर में लोगों से मिलने की बजाए आप ऑनलाइन दोस्तों से बात करें। दोस्तों के साथ बातचीत करने के लिए जूम का सहारा ले सकते हैं। आप मोबाइल पर ऑनलाइन रह कर परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मिल कर क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते है। 

                          Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.