Move to Jagran APP

Republic Day 2021: इन 10 टॉपिक्स की मदद से करें गणतंत्र दिवस पर भाषण की तैयारी

Republic Day 2021 इस 26 जनवरी को भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कोरोना महामारी के कारण गणतंत्र दिवस परेड में काफी बदलाव किए गए हैं। इस साल कोरोना महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए मोटरसाइकिल स्टंट शामिल नहीं किया गया है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:08 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:47 AM (IST)
Republic Day 2021: इन 10 टॉपिक्स की मदद से करें गणतंत्र दिवस पर भाषण की तैयारी
इन 10 टॉपिक्स की मदद से करें गणतंत्र दिवस पर भाषण की तैयारी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2021 Speech: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का ऐतिहासिक दिन काफी जोश और सम्मान के साथ मनाया जाता है। हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते, लोग परेड देखने का मज़ा सिर्फ टीवी पर ही ले पाएंगे। साथ ही हर बार कि तरह इस बार गणतंत्र दिवस की धूम भी कुछ कम रहेगी।  

loksabha election banner

भारत के तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस भी है। यह, वह दिन है जब भारत में गणतंत्र और संविधान लागू किया गया था। यही वजह है कि इस दिन को हमारे देश के आत्मगौरव और सम्मान से भी जोड़ा जाता है। कोरोना वायरस महामारी से पहले इस दिन देश भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, खासतौर पर स्कूलों और सरकारी दफतरों में इसे काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता था। साथ ही इस मौके पर भाषण, निबंध लेखन और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता था। हालांकि, इस साल ये सभी कार्यकम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।

परेड में इस बार क्या नहीं होगा

कोरोना महामारी के कारण गणतंत्र दिवस परेड में काफी बदलाव किए गए हैं। इस साल कोरोना महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए मोटरसाइकिल स्टंट शामिल नहीं किया गया है। इस बार पहली बार परेड में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख़ की झांकी शामिल होगी। इसके अलावा हर साल राजपथ पर 1.25 लाख लोग इस परेड को देखने आते थे जिसकी संख्या घटाकर 25,000 कर दी गई है।

परेड में शामिल होने वाले बहादुर बच्चों के मार्च को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही मार्च करने वाले सैन्य दस्तों की संख्या भी 144 से घटाकर 96 कर दी गई है।

इस बार कुल 32 झांकियां होंगी, जिनमें से 17 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की, नौ मंत्रालयों की और 6 सुरक्षाबलों की होंगी। ये सभी झाकियां जो पहले लाल किले तक जाती थीं, इस बार वे सिर्फ नैशनल स्टेडियम तक ही जाएंगी।

इन 10 टॉपिक्स पर आप तैयार कर सकते हैं भाषण

1. भारतीय संविधान है दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान!

2. जानें क्या है गणतंत्र का अर्थ

3. जानें तिरंगे का इतिहास

4. 1955 में हुई थी गणतंत्र दिवस पर पहली परेड

5. भारत का संविधान बनने में लगे थे दो साल और 11 महीने

6. क्या आप जानते हैं झंडा पहराने के नियम और कानून

7. कब और कहां आधा झुकाकर फहराया जा सकता है झंडा 

8. गाथ से लिखा गया था पूरा संविधान

9. पढ़ें, राष्ट्रति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का पहला भाषण

10. 1950 को मिला था वंदे मातरम को राष्ट्रगीत का दर्जा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.