Diwali 2021 Rangoli Designs: इन 5 वीडियोज़ की मदद से इस दिवाली पर बनाएं सुंदर रंगोली
Diwali 2021 Rangoli Designs भारत के कई ऐसे त्योहार हैं जिनमें रंगोली बनाई जाती है लेकिन दिवाली पर इसमें आमतौर पर स्वस्तिक कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाए जाते हैं। दिये फूल और रंगों से बनी रंगबिरंगी रंगोली हर किसी का दिल खुश करती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2021 Rangoli Designs: दिवाली के दिन घर को रंगोली से सजाना शुभ माना जाता है और भारत में इसे बनाने की एक खास परंपरा भी है। लोग इस दिन अपने घरों के मुख्य दरवाज़े या फिर आंगन में रंगाली बनाते हैं। ऐसा मां लक्ष्मी के आने के स्वागत में किया जाता है। रंगोली मंगल कामना और समृद्धि का संकेत है। यह घरों से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है। वैसे तो भारत के कई ऐसे त्योहार हैं जिनमें रंगोली बनाई जाती है, लेकिन दिवाली के मौके पर इसमें आमतौर पर स्वस्तिक, कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाए जाते हैं। दिये, फूल और रंगों से बनी रंगबिरंगी रंगोली हर किसी का दिल खुश करती है।
अगर आप भी हर साल दिवाली पर रंगोली बनाती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे वीडियो जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
View this post on Instagram
पीकॉक रंगोली: रंगोली का यह डिज़ाइन काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाना ज़्यादा आसान नहीं है, लेकिन अगर कोशिश की जाए तो इतना भी मुश्किल नहीं है। ट्राई करें ये डिज़ाइन बहुत खूबसूरत लगता है।
View this post on Instagram
दिया रंगोली: आप दिये की मदद से काफा खूबसूरत डिज़ाइन क्रिएट कर सकती हैं। दिखने में ये मुश्किल ज़रूर लग रहा है लेकिन वीडियों देखकर बनाना आसान है।
View this post on Instagram
दिया रंगोली: दिवाली को दीपों का त्योहार कहा जाता है, क्योंकि इस दिन लोग अपने घर को बाहर और अंदर दियों से सजाते हैं। आप चाहें तो रंगोली में भी दिये का डिज़ाइन इस तरह बना सकती हैं।
View this post on Instagram
धनतेरस रंगोली: अगर आपको खूब सारे रंगों से भरी रंगोली पसंद है, तो ये डिज़ाइन ज़रूर ट्राई करें।
View this post on Instagram
पारंपरिक रंगोली: पारंपरिक तौर पर रंगोली में फूल बनाए जाते हैं। अगर आप सिम्पल डिज़ाइन चाहती हैं, तो ये वीडियो आपके काम आएगा।