Move to Jagran APP

Pongal 2021: पोंगल पर आपके घर की सुंदरता और बढ़ा देंगी रंगोली के ये खूबसूरत डिज़ाइन्स!

Pongal 2021 दक्षिण भारत में पोंगल की शुरुआत हो चुकी है। फसल का ये त्योहार लोग अपने परिवार और समुदाय को साथ बड़े धूमधाम से मनाते हैं। अपने घरों की साफ-सफाई से लेकर उसे सजाने तक लोग 10 दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 01:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 01:48 PM (IST)
Pongal 2021: पोंगल पर आपके घर की सुंदरता और बढ़ा देंगी रंगोली के ये खूबसूरत डिज़ाइन्स!
पोंगल पर आपके घर की सुंदरता और बढ़ा देंगी रंगोली के ये खूबसूरत डिज़ाइन्स!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pongal 2021: हर साल की तरह इस बार भी पोंगल का त्योहार 14 जनवरी से 17 जनवरी के बीच मनाया जा रहा है। पोंगल दक्षिण भारत में मनाया जाता है और तमिल नाडू का प्रमुख त्योहार है। पोंगल का त्योहार किसानों का त्योहार माना जाता है। किसान अपनी फसल और सम्रिधि के लिए भगवान की आराधना करते हैं। दक्षिण भारत में किसान इस त्योहार को चार दिनों तक घूम-धाम से मनाते हैं। उत्तर भारत में यह त्योहार मकर संक्रांति के नाम से मनाया जाता है। अलग-अलग राज्य में अलग नाम से मनाया जाने वाला फसल का त्योहार है। 

loksabha election banner

किसान अपने धान के खेत को हरा भरा लहराता देख भगवान सूर्य देव की आराधना करते हैं और धान खेती की सफल पैदावार के लिए भी सूर्य देव को धन्यवाद कहते हैं।

त्योहार का नाम पोंगल कैसे पड़ा 

हरियाली और संपन्नता को समर्पित पोंगल का इस त्योहार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना की जाती है। सूर्य देव को जो प्रसाद भोग लगाया जाता है उसे पोंगल कहा जाता है। यही वजह है कि इस त्यौहार का नाम पोंगल पड़ा है। 

पोंगल की तैयारी किसान करीब 8-10 दिन पहले से करने लगते हैं। दीवाली की तरह इस दिन भी घर की सफाई की जाती है, घर आंगन को खूबसूरत रंगोली से साजाया जाता है। हर जगह खासतौर पर गावों में ज़ोरोशोरों से तैयारियां की जाती हैं। पोंगल के दिन का सभी लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। 

2021 में पोंगल कब है? 

साल 2021 में पोंगल 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा।

पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है।

पहला दिन- भोगी पोंगल 14 जनवरी

दूसरा दिन - सूर्य पोंगल 15 जनवरी

तीसरा दिन - मुत्तु पोंगल 16 जनवरी

चौथा दिन - कानुम पोंगल 17 जनवरी

पोंगल में ज़्यादातर लोग साथ मिलकर रंगोली मनाते हैं। खासकर तमिलनाडु में रंगोली की प्रतियोगिता भी होती है। अगर आप भी अपने घर के बाहर रंगोली बनाने का सोच रही हैं और आपको डिज़ाइन की तलाश है, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आइडियाज़ जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanthi Sridharan (@kolam.shanthisridharan)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varsha's rangoli (@varsha_rangoli)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Just Not Rangoli (@just_not_rangoli)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PRIYAL'S FOOD & ARTS (@priyal_food_and_arts)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Irène in Indien (@irene_in_indien)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SM'Art (@arts_of_karishma)

हम जानते हैं कि रंगोली बनाना भी एक कला है और यह आसान नहीं हैं। हालांकि, एक बार मेहनत कर बन जाए तो आपके घर की सजावट को और खूबसूरत बना देगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.