Online Shopping Tips: आंखें मूंद कर नहीं बल्कि ज्यादा चौकन्ने होकर करें ऑनलाइन शॉपिंग इन टिप्स के साथ
Online shopping Tips ऑनलाइन शॉपिंग में भले ही आप कितने महारथी क्यों न हों जरा सी लापरवाही आपका बहुत बड़ा नुकसान करा सकती है। तो अगर आपको ऑनलाइन आसान लगती है तो इन टिप्स की मदद से उसे सुरक्षित भी बनाएं।
मेट्रो शहरों के अलावा भारत के सेकंड टियर शहरों के लोग भी अब कई चीजों को ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट के जरिए सामान खरीदने के कई सारे फायदों के चलते इसकी पहुंच बहुत तेजी से फैल रही है। यह कई मामलों में सुविधाजनक और फायदेमंद है। इसके जरिये आप 24 घंटे में किसी भी वक्त शॉपिंग कर सकती हैं। कई ऐसे उत्पाद भी खरीद सकती हैं जिन्हें दूसरों के सामने खरीदते हुए आप झिझक महसूस करती हैं। इसमें ऊर्जा, पैसे, आने-जाने के खर्च की बचत होती है तो बिलिंग काउंटर्स की लंबी लाइन में लगने से भी आप बच जाती हैं। इसमें विभिन्न ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ ही फ्री होम डिलिवरी, कैश-ऑन-डिलिवरी और ईजी बैंक ट्रांस्फर जैसे सुविधाजनक विकल्प भी मिलते हैं। लेकिन आंख मूंद कर नहीं यहां ज्यादा चौकन्ने होकर शॉपिंग करना चाहिए, जिसमें आपकी मदद करेंगे ये टिप्स।
ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स
1- शॉपिंग के वक्त स्क्रीन पर नजर आने वाले पॉप-अप्स पर क्लिक न करें। ये स्पैम लिंक्स हो सकते हैं जिनके जरिये आपके अकाउंट से संबंधित जानकारियां चुराई जा सकती हैं।
2- सबसे पहले उन ई-पोर्टल्स का चयन करें जहां ऑर्डर प्लेस करना सुविधाजनक हो और जिनमें शिपिंग, रिटर्न पॉलिसी, कस्टमर सपोर्ट, प्राइवेसी पॉलिसी आदि से जुड़ी शिकायतें कम आती हों।
3- कैश-ऑन-डिलिवरी का विकल्प सबसे अछा रहता है क्योंकि इस स्थिति में आप प्रोडक्ट मिल जाने के बाद ही पेमेंट करती हैं।
4- कोई शॉपिंग वेबसाइट खोलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वेब एड्रेस सही है। कई बार असली वेबसाइट से मिलती-जुलती फेक वेबसाइट्स लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। जिन शॉपिंग वेबसाइट्स के बारे में आपको जानकारी न हो, उन पर शॉपिंग करने से बचें। विश्वसनीय शॉपिंग वेबसाइट्स पर ही शॉपिंग करें।
5- ऑर्डर की कॉपी का प्रिंट निकाल लें और उसे सामान की डिलिवरी होने तक संभाल कर रखें।
6- ऑनलाइन शॉपिंग कभी भी किसी सायबर कैफे या शेयर्ड कंप्यूटर से नहीं करनी चाहिए। आपके अकाउंट से संबंधित जानकारियां कंप्यूटर हिस्ट्री में सेव होने से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
7- ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये कपडे खरीदने से बचें। अगर ऐसा जरूरी हो तो यह मानकर चलें कि उनके रंग, क्वॉलिटी या साइज को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं। यह पहले से ही सुनिश्चित कर लें कि ऐसा होने पर कपडे बदलने या पैसे वापस करने की सुविधा है या नहीं।
Pic credit- https://www.freepik.com/free-photo/young-smiling-couple-sitting-couch-home-casual-outfit_9986698.htm#page=1&query=woman%20online%20shopping&position=25