विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year Wishes 2023: नए साल पर संस्कृत में भी दें अपने करीबियों को शुभकामनाएं

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 31 Dec 2022 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2023 11:11 AM (IST)

New Year Wishes 2023 साल 2023 में आखिरकार दस्तक दे दी है। हर किसी को नूतनवर्ष का बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

New Year 2023 Wishes, Quotes and Whatsapp Messages संस्कृत में भी दें नए साल की शुभकामनाएं
New Year 2023 Wishes, Quotes and Whatsapp Messages संस्कृत में भी दें नए साल की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy New Year 2023 Wishes: बीते साल को अलविदा कहने के साथ ही लोगों ने काफी उत्साह के साथ साल 2023 का स्वागत किया। हर किसी ने अपने अंदाज में इस खास पल का जश्न मनाया। हर कोई नूतन वर्ष का स्वागत नई उम्मीद और नई उमंग के साथ करना चाहता है। आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कुछ खास संदेश भेजकर नए साल की बधाई दे सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, नए साल की बधाई संदेश 'संस्कृत' में। चाहें तो आप इस भाषा में भी अपने प्रियजनों  नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1. आशासे यत् नववर्षं भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।

जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।

हमें उम्मीद है कि नया साल आपके लिए एक सुखद आश्चर्य लेकर आएगा, आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, वह आपको मिले।

2. ब्रह्मध्वज नमस्तेऽस्तु सर्वाभीष्टफलप्रद। प्राप्तेऽस्मिन् संवत्सरे नित्यं मद्गृहे मङ्गलं कुरु॥

सभी मनोवांछित फल प्रदान करने वाले ब्रह्मध्वज को हम प्रणाम करते हैं, यह नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो।

3. सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने। लब्ध्वा शुभं नववर्षेऽस्मिन् कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्॥

जैसे सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, फूल हमेशा महकता रहता है। इसी तरह, नया साल आपके लिए हर दिन, हर पल मंगलमय हो।

4.सर्वस्तरतु दुर्गाणि सर्वो भद्राणि पश्यतु।

सर्वः कामानवाप्नोतु सर्वः सर्वत्र नन्दतु।।

सब लोग कठिनाइयों को पार करें, कल्याण ही कल्याण देखें, सभी की मनोकामना पूर्ण हो, सभी हर परिस्थिति में आनंदित हो।

5. अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।

नववर्षशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।

भगवान आपकी सुरक्षा करें और आप पर कृपा बनाएं रखे। नववर्ष की शुभकामनाएं।