Move to Jagran APP

Navratri 2022 Decoration: पूजा घर की खूबसूरती बढ़ाने में काम आएंगे ये आइडियाज़

Navratri 2022 Decoration नवरात्र में पूजा घर को सजाने के लिए फूल दीए तरह-तरह के डेकोर आइटम्स से मार्केट्स सज जाते हैं लेकिन आज हम यहां कम बजट में कैसे सजा सकते हैं पूजा घर जानेंगे इसके बारे में।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2022 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 12:41 PM (IST)
Navratri 2022 Decoration: पूजा घर की खूबसूरती बढ़ाने में काम आएंगे ये आइडियाज़
Navratri 2022 Decoration: नवरात्र में ऐसे सजाएं अपना पूजा घर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2022 Decoration: नवरात्र में पूजा-पाठ के साथ ही पूजा घर की सजावट भी बहुत मायने रखती है। लोग फूलों से, तरह-तरह की लाइट्स और हैंडीक्रॉफ्ट आइटम्स से माता का दरबार सजाते हैं। लेकिन और भी कई ऑप्शन्स हैं जिनसे आप कर सकते हैं पूजा घर की सजावट, वो भी ज्यादा पैसे खर्च किए बिना। तो आइए जानते हैं इनके बारे में..

loksabha election banner

1. गेंदे के फूल से सजाएं

नवरात्र में घर को सजाने का ये सबसे खूबसूरत ऑप्शन है जिसमें पर्यावरण को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता। गेंदे के फूल साल के 12 महीने यों कहें कि हर एक मौसम में मिलते हैं। इस वजह से ही शादी-ब्याह से लेकर पूजा-पाठ तक में इन फूलों को शामिल किया जाता है। गेंदे के फूल महज खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते बल्कि इनसे घर में पूरे दिन भीनी-भीनी खुशबू भी आती रहती है। तो आप पूजा घर को सजाने के लिए इनकी लड़ियां बनाकर लगा सकते हैं या फिर रंगोली बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. दीयों से करें सजावट

मिट्टी के दीयों से भी आप नवरात्र में अपने पूजा घर की साज-सज्जा कर सकते हैं। आजकल कलरफुल दीए भी मिलने लगे हैं मार्केट में, जिनसे आप पूजा घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं। दीयों के अलावा कलरफुल मोमबत्तियां भी ऑप्शन हैं पूजा घर को सजाने के लिए। ये भी एनवायरमेंट फ्रेंडली होते हैं जो खूबसूरती के साथ खुशबू भी बिखेरते हैं।

3. कलरफुल दुपट्टों से करें सजावट

मां के दरबार को सजाने के लिए आप कलरफुल दुपट्टों को यूज में ला सकते हैं। दुपट्टों के अलावा तरह-तरह के फैब्रिक्स, जैसे- ब्रोकेड, सिल्क, जॉर्जेट का भी ऑप्शन है सजावट के लिए। जिनसे आप मंदिर के बैकग्राउंड में जान डाल सकते हैं।

4. अन्य एक्सेसरीज़

इन सबके अलावा आप तरह-तरह की एक्सेसरीज़ से भी पूजा रूम की शोभा बढ़ा सकते हैं। लटकाने वाली घंटियां, तरह-तरह झालर, वॉलपेपर्स, हैंडीक्रॉफ्ट चौकी जैसी चीज़ों को शामिल कर। तरह-तरह के सुंदर पूजा के बर्तन भी आजकल मार्केट में मिलने लगे हैं, तो इन्हें भी सजावट में काम में ला सकते हैं।

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.