Move to Jagran APP

National Parents' Day 2020: आज है पेरेंट्स डे, जानें-क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

National Parents Day 2020 राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने सन 1994 में माता-पिता को सम्मान देने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे राष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया था।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 10:09 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 10:19 AM (IST)
National Parents' Day 2020: आज है पेरेंट्स डे, जानें-क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व
National Parents' Day 2020: आज है पेरेंट्स डे, जानें-क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Parents' Day 2020: हर साल जुलाई महीने के चौथे रविवार को  पेरेंट्स डे मनाया जाता है। इसे सबसे पहली बार 8 मई,  1973 को मनाया गया था। जब दक्षिण कोरिया में मातृ दिवस के दिन ही पेरेंट्स डे मनाने का फैसला किया गया। इसके तहत दक्षिण कोरिया में हर साल 8 मई को मातृ और पितृ दिवस के बजाय पेरेंट्स डे मनाया जाता है।

loksabha election banner

हालांकि, आधिकारिक रूप से परेंट्स डे की शुरुआत 1994 में अमेरिका में हुई। इस साल ही पहली बार जुलाई महीने के चौथे रविवार को पेरेंट्स डे मनाया गया। इसके बाद से हर साल राष्ट्रीय पेरेंट्स डे मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य माता-पिता के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करना है। इस दिन लोग अपने माता -पिता को गिफ्ट और आर्चिज देते हैं। आइए, जानते हैं इसका इतिहास और महत्व -

पेरेंट्स डे का इतिहास

दुनिया के सभी देशों में पेरेंट्स डे मनाया जाता है। हालांकि, इसे अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। जहां भारत और अमेरिका में जुलाई महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। वहीं, वियतनाम में 7 जुलाई को मनाया जाता है। फिलीपींस में दिसंबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है। जबकि कई देशों में इसे जून महीने में मनाया जाता है।

जैसा कि आप सब जानते हैं कि इसे पहली बार आधिकारिक रूप से अमेरिका में मनाया गया था। जब तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने सन 1994 में माता-पिता को सम्मान देने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे राष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया था।

पेरेंट्स डे का महत्व

माता-पिता को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। मां ममता की सागर है तो पिता खुशियों का भंडार हैं जो अपने बच्चे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। माता-पिता के अथक परिश्रम से बच्चे का लालन-पालन होता है। शायद इसलिए उन्हें ईश्वर कहा गया है। इस दिन का विशेष महत्व है। पेरेंट्स डे के दिन पूरी दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल लोग अपने घर पर ही माता-पिता को को गिफ्ट देकर, उनके साथ समय बिताकर उनका आभार प्रकट कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.