National Hugging Day 2020: आज है हगिंग डे, जानें इससे जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स
National Hugging Day 2020 किसी का गले लगाना कितना खूबसूरत और जादुई होता है इसका विवरण करना वास्तव में मुश्किल है। आज राष्ट्रीय हगिंग डे है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Hugging Day 2020: एक जर्मन कहावत के अनुसार, "दिन में एक बार भी गले लगेंगे तो बुराई से दूर रहेंगे" और यह बात असल में सही है। किसी को गले लगाने से आप उसे बिना कुछ कहे कई खूबसूरत चीज़ें बयां कर सकते हैं। सिर्फ एक हग आपकी आंखों में आंसू भी ला सकता है और उन्हें रोक भी सकता है। आपको भी याद होगा, जब आपने मुश्किल समय में किसी अपने के गले लगाने से 10 गुना ज़्यादा बेहतर महसूस किया होगा।
किसी का गले लगाना कितना खूबसूरत और जादुई होता है इसका विवरण करना वास्तव में मुश्किल है। आज राष्ट्रीय हगिंग डे है। यह दिन लोगों को अपने करीबी लोगों को गले लगाने के लिए हर साल 21 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन केविन ज़ाबॉर्निअन ने बनाया था जिन्होंने लोगों के बीच प्यार को बढ़ावा देने के लिए क्रिसमस, नए साल और वेलेंटाइन डे के बीच एक दिन चुना।
ऐसा कहा जाता है कि ज़बॉर्बिन का मानना था कि "अमेरिकी समाज सार्वजनिक रूप से भावनाओं को दिखाने से शर्मिंदगी महसूस करता है" इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि एक राष्ट्रीय हगिंग डे लोगों के बीच ज़्यादा प्यार लाकर इसे बदल देगा। हगिंग डे के मौके पर हम आपके लिए लाए हैं इस दिन से जुड़े कुछ मज़ेदार फैक्ट्स।
गले लगाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद
गले लगना के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। चिंता कम होने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ने तक, गले गलाने से शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर सेहत को फायदा पहुंचता है। यहां तक कि गले लगाने से स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर भी कम होता है।
गले लगने से बढ़ता है विश्वास और कम होता है डर
क्या आप जानते हैं कि गले लगाने से नर्वस सिसटम पर ऐसा असर पड़ता है कि डर भाग जाता है। कुछ कहने की जगह गले लगाने से आप बेहतर तरीके से काफी कुछ बयां कर सकते हैं।
कितना गले लगाते हैं लोग?
ऐसा माना गया है कि लोग एक महीने में एक घंटा गले लगते हैं। एक इंसान का गले लगना बेहद ज़रूरी होता है। ये हल्का सा फिज़ीकल टच आपकी ज़िंदगी में खुशियां भर सकता है।
तो आप भी किसका इंतज़ार कर रहे हैं? इस दुनिया को बेहतर जगह बनाएं और जाएं अपने करीबी लोगों को ज़ोर से हग दें। उन्हें दिखाएं कि वह आपके लिए क्या हैं।