Move to Jagran APP

Mahatma Gandhi Family: ये है महात्मा गांधी का परिवार, कोई विदेश में रहा है सर्जन, तो कोई नेता

Family Of Mahatma Gandhi उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि महात्मा गांधी के परिवार में कौन लोग हैं और वो क्या करते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 09:41 AM (IST)
Mahatma Gandhi Family: ये है महात्मा गांधी का परिवार, कोई विदेश में रहा है सर्जन, तो कोई नेता
Mahatma Gandhi Family: ये है महात्मा गांधी का परिवार, कोई विदेश में रहा है सर्जन, तो कोई नेता

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Family Of Mahatma Gandhi: गुरुवार यानी 30 जनवरी को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि महात्मा गांधी के परिवार में कौन लोग हैं और वो क्या करते हैं।

loksabha election banner

कुछ ऐसा था गांधी जी का परिवार

- बापू अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी एक बड़ी बहन रलियत और दो बड़े भाई लक्ष्मीदास और कृष्णदास थे। साथ ही दो भाभियां नंद कुंवरबेन, गंगा भी थीं।

- गांधी जी के परिवार में 4 बेटे और 13 पोते-पोतियां हैं।

- गांधीजी के परिवार की बात करें तो उनके पोते-पोतियां और उनके 154 वंशज आज 6 देशों में रह रहे हैं।

- इनमें 12 चिकित्सक, 12 प्रोफेसर, 5 इंजीनियर, 4 वकील, 3 पत्रकार, 2 आईएएस, 1 वैज्ञानिक, 1 चार्टड एकाउंटेंट, 5 निजी कंपनियों मे अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं। साथ ही इस परिवार में 4 पीएचडी धारक भी हैं।

- गांधीजी के वंशज आज भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में हैं।

- महात्मा गांधी की बेटी नहीं थी इस बात का उन्हें अफसोस भी रहा। लेकिन उनकी पीढ़ी में बेटों से ज्यादा बेटियों की संख्या है।

गांधीजी और कस्तूरबा के चार बेटे

- हरिलाल 

- मणिलाल 

- रामदास 

- देवदास 

हरिलाल गांधी

हरिलाल गांधी सबसे बड़े बेटे थे। उनका जन्म साल 1888 को नई दिल्ली में हुआ था और उनका देहांत 18 जून को 1948 को हुआ।  हरिलाल की शादी गुलाबबेन से हुई। इनके 5 बच्चे थे, जिसमें दो बेटियां, रानी और मनु और तीन बेटे कांतिलाल, रसिकलाल और शांतिलाल। रसिकलाल और शांतिलाल की कम उम्र में ही मृत्यु हो गई थी। हरिलाल के 4 पोते-पोतियां थे। अनुश्रेया, प्रबोध, नीलम और नवमालिका।  

मणिलाल गांधी

गांधीजी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी थे। उनका जन्म 28 अक्टूबर 1892 को राजकोट में हुआ था। उन्होंने सुशीलाबेन से शादी की थी। इनके परिवार में तीन बच्चे सीता, इला और अरुण हैं। 

रामदास गांधी

गांधीजी के तीसरे बेटे रामदास थे, जिनका जन्म 1897 में साउथ अफ्रीका में हुआ था। रामदास की शादी निर्मला से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे सुमित्रा गांधी, कनु गांधी और उषा गांधी थे। 14 अप्रैल 1969 को रामदास गांधी का देहांत हुआ था।  

देवदास गांधी

गांधीजी के चौथे और सबसे छोटे बेटे देवदास गांधी थे। उनका जन्म 22 मई 1900 में साउथ अफ्रीका में हुआ था। देवदास जर्नलिस्ट थे और हिन्दुस्तान टाइम्स में एडिटर भी रहे थे। देवदास ने सी. राजागोपालचारी की बेटी लक्ष्मी से शादी की थी। दोनों के 4 बच्चे राजमोहन, गोपाल कृष्ण, रामचंद्र और तारा थे। 

रामचंद्र की बेटी हैं लीला गांधी। लीला का जन्म 1966 में हुआ था। लीला ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक जानी मानी औपनिवेशिक शिक्षिका हैं। इससे पहले वो दिल्ली यूनिवर्सिटी, शिकागो यूनिवर्सिटी और ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में पढ़ा चुकी हैं।

गांधीजी के दूसरे बेटे मनीलाल गांधी की बेटी इला शांति एक्टिविस्ट हैं। उनका जन्म एक जुलाई 1940 को हुआ था। इला साउथ अफ्रीका में साल 1994 से 2004 तक एमपी यानी सांसद रह चुकी हैं। इला ने सोशल साइंस में बीए किया है।

हरीलाल के बेटे शांति गांधी का जन्म 10 फरवरी 1940 को हुआ था। शांति अमेरिका में कार्डियोवास्कुलर के रूप में कंसास के अस्पताल से साल 2010 में रिटायर हुए थे।

गोपालकृष्ण गांधी देवदास गांधी के बेटे हैं। वो रिटायर्ड आईएस ऑफिसर है, इसके अलावा वो साल 2004 से 2009 तक पश्चिम बंगाल के गर्वनर रह चुके हैं।

तुषार गांधी मनीलाल गांधी के पोते हैं। उनका जन्म मुंबई और कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन में हुआ था। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने फाइन आर्ट्स में डिग्री हासिल की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.