अप्रैल फूल डे: हंसो और हंसाओ
दुनिया के अलग-अलग देशों में अप्रैल फूल दिवस अलग अंदाज में मनाया जाता है। इनमें से कुछ की झलक...
दोस्तो, हर साल पहली अप्रैल को अप्रैल फूल दिवस मनाया जाता है। इसे ‘ऑल फूल्स डे’ के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन दोस्तों, परिजनों, शिक्षकों,पड़ोसियों, सहकर्मियों आदि के साथ अनेक प्रकार की शरारतपूर्ण हरकतें और अन्य मजाक किए जाते हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में इसे अलग अंदाज में मनाया जाता है। इनमें से कुछ की झलक...
ईरान : यहां फारसी नए साल यानी ‘नौरोज’ के तेरहवें दिन एक-दूसरे पर जोक्स का प्रयोग करते हैं। आमतौर पर यह दिवस 1 या 2 अप्रैल को पड़ता है। 536 ईसा पूर्व में ‘सिज़्दा बेदर’ के रूप में यह दिवस मनाया जाता था।
फ्रांस : एक अप्रैल के दिन यहां ‘प्वॉइजन डी एव्रिल’ मनाने की परंपरा है, जिसमें एक पेपर मछली को शिकार की पीठ पर चुपके से चिपका दिया जाता है। यह अन्य देशों में भी प्रचलित है।
कोरिया : यहां ‘स्नोवी डे’ के अवसर पर एकदूसरे से झूठ बोलने और उनको बेवकूफ बनाने की छूट दी गई है। वे बॉल के अंदर बर्फ के टुकड़ों को डालते हैं और इसे मजाक के शिकार के पास झूठा खेद प्रकट करते हुए भेज देते हैं। जिसे यह बर्फ का टुकड़ा प्राप्त होता है, उसे गेम का लूजर समझा जाता है और उसे भेजने वाले की इच्छा पूरी करनी होती है।
स्कॉटलैंड : पारंपरिक तौर पर अप्रैल फूल्स डे को पहले यहां ‘हंट द गौक डे’ कहा जाता था। यह नाम अब इस्तेमाल नहीं होता है।
डेनमार्क : यहां एक मई को ‘माज-काट’ दिवस के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब ‘मेकैट’ होता है, जो ऐतिहासिक रूप से अप्रैल फूल्स डे के समान होता है। हालांकि, डेनमार्क वासी अप्रैल फूल्स डे भी मनाते हैं।
स्पेन : यहां 28 दिसंबर को ‘डे ऑफ द होली इनोसेंट्स’ के रूप में इसी तरह के मजाक किए जाते हैं।