Move to Jagran APP

Lath Mar Holi To Phagwa: लठ मार होली का तो नाम सुना होगा, पर कैरेबियाई देश त्रिनिदाद टोबैगो में भी मनाई जाती है अनोखी होली

Lath Mar Holi To Phagwa अगर आप भी अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको एक बार इन जगहों पर जाकर होली देखनी चाहिए।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:22 PM (IST)
Lath Mar Holi To Phagwa: लठ मार होली का तो नाम सुना होगा, पर कैरेबियाई देश त्रिनिदाद टोबैगो में भी मनाई जाती है अनोखी होली
Lath Mar Holi To Phagwa: लठ मार होली का तो नाम सुना होगा, पर कैरेबियाई देश त्रिनिदाद टोबैगो में भी मनाई जाती है अनोखी होली

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lath Mar Holi To Phagwa: होली रंगों का त्योहार है, जो कि देश भर में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। भारत विभिन्नताओं का देश है, जहां एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के बाद भाषा और संस्कृति बदल जाती है। होली का सबसे बड़ा उत्सव मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में देखा जाता है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरीके से इस उत्सव को मनाया जाता है, जहां लोग सदियों से पानी और रंग की जगह पर अनोखे तरीके से होली मनाते हैं। इसमें लठ मार होली और फगवा प्रमुख है। अगर आप भी अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको एक बार इन जगहों पर जाकर होली देखनी चाहिए।लठ मार होली

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बरसाना और नंदगाँव में लठ मार होली मनाई जाती है। इस दिन लड़कियां अपने हाथ में लाठी लेकर लड़कों का पीछा करती हैं और उन्हें लाठी से मारती हैं। वहीं, लड़के भी इधर-उधर भागकर बचने की कोशिश करते हैं। आपको एक बार जरूर इस उत्सव में शामिल होना चाहिए।

योशांग, मणिपुर

मणिपुर में योशांग 5 दिनों तक मनाई जाती है, जिसे Yawol Shang भी कहा जाता है। इस दिन स्थानीय भगवान पखंगबा को श्रद्धांजलि दी जाती है। यह पर्व सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है, जिसमें लोग झोपड़ी जलाते हैं । इस झोपड़ी को Yaosang Mei Thaba कहा जाता है। बच्चे इस पर्व को मनाने के लिए घर-घर जाकर चन्दा इकट्ठा करते हैं।

फगवा, त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप

होली केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में मनाया जाता है, जिसमें एक त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप है। इस दिन द्वीप पर विशाल कार्निवल का आयोजन किया जाता है, जिसे फगवा कहा जाता है। इस मौके पर दो दिवसीय गीत, संगीत और रंगों के साथ फगवा मनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.