Move to Jagran APP

Kitchen Tips: क्या चाय बनाने के बाद आप भी फेंक देते हैं इसकी पत्ती, तो इन फायदों को जानकर रह जाएंगे हैरान

चाय लगभग हर कोई पसंद करता है। लेकिन क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो चाय बनाने के बाद इसकी बची हुई पत्ती फेंक देते हैं। अगर हां तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ ऐसे फायदों के बारे मेंजिसे सुन आप चायपत्ती फेंकना बंद कर देंगे।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Wed, 22 Mar 2023 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 01:56 PM (IST)
Kitchen Tips: क्या चाय बनाने के बाद आप भी फेंक देते हैं इसकी पत्ती, तो इन फायदों को जानकर रह जाएंगे हैरान
चाय बनाने के बाद ऐसे करें बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kitchen Tips: चाय एक ऐसा पेय पदार्थ हैं, जिसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। दुनियाभर में लोग इसे बढ़ चाव से पीते हैं। चाय हमारी दिनचर्या का इतना अहम हिस्सा बन चुकी है कि इसके बिना ज्यादातर लोगों की सुबह नहीं होती है। आमतौर पर लोग चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय बनाने के बाद बची हुई चाय की पत्ती हमारे कई काम आ सकती है। अगर आप भी हमेशा चाय की बची हुई पत्ती फेंक देते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसे जानकर आप चायपत्ती फेंकना बंद कर देंगे।

loksabha election banner

चोट ठीक करने में सहायक

चाय बनाने के बाद बची इसकी पत्ती आपकी जख्म भरने में काम आ सकती है। दरअसल, चाय पत्ती में ​मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण चोट की ठीक करने में सहायक होते हैं। इसके लिए बची हुई पत्तियों को अच्छे से साफ करने के बाद इसे पानी में उबाल लें। अब इसे ठंडा होने के बाद धीरे-धीरे चोट पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से जख्म साफ कर लें। ऐसा करने से घाव जल्दी भरने में मदद मिलेगी।

ऑयली बर्तनों की करें सफाई

अगर आप बर्तनों पर लगी चिकनाहट को हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी बची हुई चाय की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयली बर्तनों की सफाई करने के लिए चाय की बची हुई पत्तियों को अच्छी तरह उबाल लें और फिर इससे बर्तनों की सफाई करें।

पौधों को दे पोषण

अगर आप भी बागवानी के शौकीन हैं, तो बची हुई चायपत्ती आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। दरअसल, चाय की बची हुई पत्ती पौधों को पोषण देने में मददगार साबित हो सकती है। बची हुई चायपत्ती को पौधों की जड़ों में डालने से यह खाद के रूप में काम करती है, जिससे पौधे हरे-भरे होते हैं।

चाय बनाने के लिए दोबारा करें यूज

अगर आपको भी यह लगता है कि एक बार चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती बेकार हो जाती है, तो आप बिल्कुल गलत है। दरअसल, एक बार चाय बनाने के बाद आप बची हुई पत्तियों का इस्तेमाल फिर से चाय बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए बची हुई पत्तियों को अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें। अब इन पत्तियों को किसी एयरटाइट डब्बे में स्टोर कर लें और इसका इस्तेमाल दोबारा चाय बनाने के लिए कर सकते हैं।

मक्खियों को दूर भगाने में असरदार

चाय बनाने के बाद बची हुई पत्ती का इस्तेमाल आप घर में मौजूद मक्खियों को भगाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चाय पत्ती को अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी से मक्खियों वाली जगह पर पोछा लगा दें। ऐसा करते ही मक्खियां भाग जाएंगी।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.