Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कैसे घर में बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़े, जानें यहां इसकी रेसिपी
Janmashtami 2022 जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप भगवान श्रीकृष्ण के लिए घर में भोग तैयार करे रहे हैं तो क्यों न मथुरा स्टाइल पेड़े करें ट्राय। जाइए जानते हैं घर में इसे बनाने का आसान और क्विक तरीका।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Janmashtami 2022: आज जन्माष्टमी का उत्सव है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उनके लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। धनिया पंजीरी, माखन मिश्री के अलावा और भी कई मीठे- नमकीन व्यंजनों से भगवान के लिए 56 भोग तैयार किया जाता है। इन्हें मीठे व्यंजनों में एक है पेड़े और मथुरा के पेड़े का तो कोई जवाब ही नहीं। तो आप चाहे तो मथुरा स्टाइल पेड़े बहुत ही आसानी से आप घर में भी तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और क्विक रेसिपी।
पेड़े के लिए सामग्री
दानेदार मावा, शक्कर का बूरा, इलायची पाउडर, घी
कैसे बनाएं मथुरा के पेड़े
1 - मथुरा स्टाइल स्पेशल पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले दूध से मावा तैयार कर लें। वैसे तो मावा मार्केट में भी मिल जाएगा लेकिन कई बार इसमें मिलावट होती है।
2 - दानेदार मावा इसके लिए बेस्ट रहेगा।
3 - मावा को 1-2 चम्मच घी डालकर लगातार चलाते हुए ब्राउन होने तक भून लें।
4 - जैसे ही इसका रंग सुनहरा हो जाए गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें।
5 - ध्यान दें अगर आप 250 ग्राम मावे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें 200 ग्राम बूरा मिलाएं।
6 - पेड़े में इलाइची डालना बिल्कुल मिस न करें इससे स्वाद अच्छा आता है। तो इसके लिए 5-6 हरी इलाइची पीस लें।
7 - अब इलाइची, मावा और बूरा को अच्छी तरह मिला लें।
8 - अब मिश्रण से गोल-गोल या फिर थोड़े चपटे पेड़े बना लें।
9 - सभी पेड़ा बनकर तैयार कर लें और ऊपर से थोड़ा बूरा डाल दें।
Pic credit- freepik