Move to Jagran APP

International Women's Day 2022: महिला दिवस से जुड़े तीन रंग और क्या है इनका महत्व, जानें यहां

International Womens Day 2022 बैंगनी हरा और सफेद ये तीन रंग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करते हैं। तो क्यों इन्हीं तीन रंगों को महिला दिवस के लिए चुना गया। आइए जानते हैं इस बारे में और विस्तार से।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 08 Mar 2022 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2022 08:00 AM (IST)
International Women's Day 2022: महिला दिवस से जुड़े तीन रंग और क्या है इनका महत्व, जानें यहां
International Women's Day 2022 के तीन खास रंग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर में महिलाओं को सम्मान, समानता, अधिकार और उनके राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक सरोकार पर बल देने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं के हौसलों को ताकत देने और समाज में फैले लिंगभेद को दूर करने में इस दिन का काफी महत्व है।

loksabha election banner

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास रंग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, थीम के साथ ही इसके रंग के बारे में भी जानना जरूरी है। जी हां, महिला दिवस के  खास रंग भी हैं जो अपने साथ एक खास मकसद लिए हुए हैं। ये रंग हैं- बैंगनी, हरा और सफेद। इन तीन रंगों के जरिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित किया जाता है। तो क्यों इन तीन रंगों को ही चुना गया और किसने ये तय किया? जानेंगे यहां।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये तीनों रंग साल 1908 में ब्रिटेन की डब्ल्यूएसपीयू यानी वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन (Women’s Social Political Union) ने तय किए थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के मुताबिक बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का सूचक है। वहीं हरा रंग पॉजिटिव और उम्मीद का रंग माना जाता है, जबकि सफेद रंग को शुद्धता और सच्चाई का प्रतीक माना गया है। ये तीनों ही रंग महिलाओं के लिए न्याय, उनकी गरिमा, शुद्धता और उम्मीद का प्रतीक हैं।

दुनियाभर में कुछ इस तरह किया जाता है महिला दिवस का सेलिब्रेशन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम दुनिया के ज्यादातर देशों में देखने को मिलती है। बस इसके सेलिब्रेशन का तरीका अलग होता है। जहां रूस समेत दुनिया के कई देशों में महिलाओं के सम्मान में छुट्टी दी जाती है। तो वहीं इटली में छुई-मुई का फूल देकर महिलाओं के प्रति अपना सम्मान और प्यार दर्शाया जाता है। भारत में भी इस खास दिन पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों पर उन्हें तरह-तरह के पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.